नपाध्यक्ष राशि ने किया शहर के मुख्य मार्ग का निरीक्षण।

प्रमोद दुबे 

महासमुंद।  शहर के मुख्य मार्ग का औचक निरीक्षण करने निकली नपाध्यक्ष श्रीमती राशि त्रिभुवन महिलांग ने मार्ग में आवारा पशुओं सहित सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया व संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। श्रीमती महिलांग ने शहर के नेहरू चौक, स्वामी चौक, कचहरी चौक, बरोडा चौक मार्ग का निरीक्षण किया। मार्ग में आवारा पशुओं की बड़ी संख्या को देखते हुए पालिका के संबंधित विभागों को उन्हें शीघ्र हटा कर यथा स्थान में ले जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पशुपालक अपने पशुओं को अपने यथा स्थान पर रखने का उपाय कर अपनी जिम्मेदारी निभाए कोताही करने पर पालिका अपने नियमो के तहत उचित कार्रवाई करेगी।
विगत कई दिनों से इन पशुओं के मुख्य मार्ग में विचरण करने से सड़क हादसों में इजाफा हुआ है व राज्य सरकार द्वारा गोठान योजना को बंद करने से जनमानस को अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शहर नागरिक रात में इन पशुओं के विचरण से सड़क हादसे | का शिकार हुए हैं। नपाध्यक्ष श्रीमती महिलांग ने मुख्य मार्गों की नाली सफाई व मार्ग सफाई का भी जायजा लिया। उन्होंने स्वछता निरीक्षक को मार्ग के नियमित सफाई व धूल रद्दी कागजो को तत्काल उठाने की व्यवस्था करने के लिए निर्देशित किया। श्रीमती महिलांग ने कहा वाहनों की आवाजाही में धूल के चलते राहगीरों को नेत्र विकार सबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पालिका सफाई कर्मचारी अपनी महंती जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी ईमानदारी से करे। लापरवाही होने पर उचित कार्रवाई की जाएगी। श्रीमती महिलांग ने शहर वासियों से आग्रह करते हुए पालिका के सभी कर्मचारियों को उक्त सभी कार्यों में अमूल्य सहयोग की अपेक्षा की।