*कोरोना से बचने का बेहतर साधन ,स्वयं का लॉक डाउन:मनोज*
मुकेश कश्यप@कुरुद:-वर्तमान समय में पूरे भारत वर्ष में कोरोना वाइरस का संक्रमण काफी तेजी से बढ़ रहा है ।इन्हें रोकने के लिए शासन द्वारा सम्पूर्ण लॉक डाउन लगाया है ।छत्तीसगढ़ की बात करे तो संक्रमित मरीजो की इलाज के अस्पताल में बेड नही है ।बड़े-बड़े शहरों महानगरों मे तो कोरोना की स्थिति भयावह होती जा रही है ।इसी कारण प्रत्येक गांव के स्कूलों का इस्तेमाल आइसोलेशन केंद्र के रूप में किया जा रहा है ।अंचल के शिक्षक एवं अध्यक्ष कर्मचारी प्रकोष्ठ तहसील साहू समाज कुरुद मनोज साहू ने लोगो को सन्देश देते हुए कहा है कि अगर कोई व्यक्ति कोविड 19 से प्रभावित है या उनका थोड़ा भी लक्षण दिखाई पड़े तो ,हमे शीघ्र ही जांच करा लेना चाहिए , स्वयं को आइसोलेट करना बहुत जरूरी है ।कहते है कि हम बदलेंगे-युग बदलेगा कोरोना की लड़ाई में अपने आप को बदलना होगा ।अर्थात हम स्वयं का सख्त लॉक डाउन कर ले ।कोरोना हमे छू भी नही पाएगा ।हमारे साथ हम परिवार को बचा पाने में सफल हो सकते है ।आपसे आत्मीय निवेदन है आप अब, कुछ दिन हर हाल मे अपने घर में रूकने का निर्णय ले ही लीजिए ।चाहे शहर में कोरोना है या नहीं इस पर तर्क -कुतर्क करने या किसी तरह के शोध करने का समय अब नहीं बचा।हो सकता है जो कुछ है वो झूठ है, अफवाह है, भ्रम है किन्तु अंतिम सत्य वही है जो भगवान असमय किसी को ना दिखाए अतिआवश्यक कार्य पर ही घर से व्यवस्थित मास्क लगाकर ही निकले ।मान जाइये आप केवल सामान्य व्यक्ति ही नही है ,समाज के भी महत्वपूर्ण अंग हैं और परिवार के भी सदस्य हैं आपका स्वस्थ ओर सुरक्षित रहना आपके परिवार के लिए बेहद जरूरी है।आपका सहयोगी होने के नाते मेरे इस आत्मीय अनुरोध को कुछ दिन के लिए जरूर स्वीकारने की कृपा करेंगे । ताकि हम साथ में आने वाले वक्त हंसी – खुशी से बिता सकें। कोरोना वायरस से बचाव सिर्फ और सिर्फ स्वयं का लाकडाऊन है।अपने अंदर भय को भगाइये ,और घर मेंआनंद का वातावरण बनाइये ।स्वाभाविक है जब हम प्रसन्न होते है तो हमारे अंदर आंतरिक ऊर्जा का संचार होता है ।हम अपने आपको स्वस्थ महसूस करते है ।
