सैकड़ो श्रद्धालुओं  ने किया जलाभिषेक महादेव गंधेश्वर नाथ

दर्शनाथियों का तातां दिन भर लगा रहा ।

प्रमोद दुबे 

महासमुंद। जिला मुख्यालय से 9 किलोमीटर दूर स्थित बम्हनी के कुंड से पानी लेकर सिरपुर स्थित गंगेश्वर महादेव का सैकड़ो कांवरियों ने जलाभिषेक किया। कावड़ यात्रा बम्हनी से सिरपुर के लिए 40 किलोमीटर नंगे पहुंच चलकर करीब 500 सौ से अधिक कांवरियो ने गंगेश्वर महादेव का जलाभिषेक किया। ये सभी कांवरिए शनिवार से जल लेकर रविवार को सिरपुर पहुंचे थे। सिरपुर में रात्रि विश्राम के बाद सुबह कांवरिया ने गंगेश्वर महादेव का जल अभिषेक किया ।बोल बम सेवा समिति के अध्यक्ष धनवार यादव दीपक सोनी, दीपक साहू व संजय पांडे ने हमारे प्रतिनिधि प्रमोद दुबे को बताया कि सिरपुर में कावड़ यात्रियों के लिए भोजन प्रसादी की व्यवस्था महासमुंद के सुंदर साहू परिवार की ओर से की गई थी ।

इसी तरह 4 अगस्त रविवार को सिरपुर में कावरियो के लिए भोजन की व्यवस्था मालीडीह के अमर अरुण चंद्राकर द्वारा तथा 11 अगस्त को भोजन भंडारे की व्यवस्था पटेवा के जोगिंदर प्रदीप सिंह तथा लक्ष्मण पटेल द्वारा की गई। अंतिम सावन सोमवार को जलाभिषेक करने पहुंचे पहुंचने वाले कावरियों के लिए 18 अगस्त रविवार को भोजन प्रसादी महासमुंद के महामाया ग्रुप द्वारा रखी गई है। तीसरे सावन सोमवार से कांवड यात्रिओं की संख्या हजारों में पहुंचने की संभावना है। जलाभिषेक करने पहुंचने वाले कांवरिया और श्रद्धालुओं के लिए पूजन सामग्री ,जलपान व अन्य दुकानें सजने लगी है। मंदिर से लेकर बस स्टैंड वह यज्ञशाला तक दुकान लग रही है ।दुकानदारों का कहना है कि वे प्रतिवर्ष यहां दुकान लगाने आते हैं ।सावन माह में अन्य दिनों की अपेक्षा शनिवार और रविवार और सोमवार को दर्शनार्थियों की भीड़ अधिक रहने के कारण ग्राहकी ठीक रहती है ।गंगेश्वर महादेव के नीचे घाट पर गंगा आरती का आयोजन 11 अगस्त को किया गया जाएगा। जानकारी देते हुए मंदिर ट्रस्ट के दाऊलाल चंद्राकर दौलत चंद्राकर ,मंगलुराम ढीमर, सुखी राम हिरवानी, मोहन वर्मा ने हमारे प्रतिनिधि प्रमोद दुबे को बताया कि महासमुंद के नगर पुरोहित प पंकज तिवारी के मार्गदर्शन में गंगा आरती होगा। जिसके मुख्य जजमान पूर्व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर होंगे ।आरती संध्या 6:00 बजे शुरू होगा। आरती का यह तीसरा वर्ष है ।उल्लेखनीय है कि इस दिन हजारों की संख्या में कावरिया जल अभिषेक करने पहुंचेंगे वहीं दर्शनार्थियों की खास उपस्थिति रहेगी।