मोबाइल एप के जरिए इनवेस्टमेंट, चार ने गंवाए 7.75 लाख रुपए

प्रमोद दुबे 

महासमुंद। दोगुनी रकम के लालच में मोबाइल एप से इनवेस्टमेंट करने वाले युवक को 7.75 लाख रुपए की चपत लग गई। धोखाधड़ी का शिकार होने के बाद युवक ने मामले की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई है।रमनटोला निवासी व भगवती इंडस्ट्रीज बेलसोंडा (राईस मिल) लेखापाल योगेश साहू ने पुलिस को बताया कि उसने अपने मोबाइल में डेटा मिर एआई के नाम से एप डाउनलोड किया है। इस एप में रकम इन्वेस्ट करने का ऑप्शन जिसके द्वारा 2 जून 2024 को एप में चले एक सीरीज में उसके द्वारा रकम इन्वेस्ट किया, बाद एप को बदलकर थर्ड आई एआई नाम का एप यूज करने लगा। जिसका मोबाइल नंबर संदीप टंडन के नाम से है, जो इनवेस्ट के संबंध में बताता था। संदीप टंडन ने कैश डिपाजिट का स्कीम चलाया जिसमें इन्वेस्ट की गई रकम दोगुनी होने के बारे में बताया गया। डबल हो जाएगा बताने पर इस एप में 02 जून 24 को 9हजार रुपए, 10 जून 24 को 12 हजार रुपए, 16 जून 24 को 5 हजार रुपए, 18 जून 24 को 5 हजार, 5 हजार रुपए, 26.06.24 को 15 हजार रुपए, 28.06.24 को 50 हजार रुपए, 03.07.24 को 18, हजार रुपए, 12, हजार रुपए, 04.06.24 को 30, हजार रू, 6 हजार रुपए, 05.07.24 को 17, हजार रुपए, 08.07.24 को 42 हजार रुपए, 10.07.24 को 14, हजार रुपए, 10 हजार रुपए, 13.07.24 को 47 हजार रुपए, 18.07.24 को 12, हजार रुपए, 20.04.24 को 18 हजार रुपए, 40 हजार रुपए, 21.07.24 को1, हजार रुपए, 22.07.24 को 7, हजार रुपये कुल 3,75, हजार रुपए तथा प्रार्थी के साथी दानेश्वर साहू ने उक्त एप में 22.07.24 को एचडीएफसी नेट बैंकिग के माध्यम से गोवडा वेंकटा श्रीनिवासु साउथ इंडियन बैंक के नाम से 50 हजार रुपए इन्वेस्ट किया है। इन्वेस्ट करने के बाद एप ने एमाउंट को फ्रीज कर दिया है। प्रार्थी अन्य साथी सुभाषचंद्र बोस के द्वारा 2.79 लाख रुपए एवं सुबीर पाल के द्वारा 71 हजार रुपए का इन्वेस्ट किया है जो कुल राशि 7.75 लाख रुपए है। इसके बाद संदीप टंडन का मोबाइल नंबर तथा कस्टमर नंबर और एप को भी बंद कर दिया है। प्रार्थी ने बताया कि मोबाइल धारक संदीप टंडन द्वारा एप के माध्यम से कुल राशि 7.75 लाख रुपए जमा कराकर धोखाधड़ी की है।