पेंशन, क्रमोन्नति वेतन विसंगति पदोन्नति के लिए होगा चरण बद्ध संघर्ष ।
प्रमोद दुबे
महासमुंद – छग टीचर्स एसोसिएशन की जिला बैठक बीआरसीसी महासमुंद की अध्यक्षता एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष नारायण चौधरी ने करते हुए कहा है कि हमारे पूर्व के नियुक्त साथी बिना पेंशन के सेवानिवृत्त हो रहे है, अत्यन्त दुखद है कि उन्हें न तो पुरानी पेंशन मिल रही है और न ही नया पेंशन मिला है, हमे एकजुट होकर प्रथम नियुक्ति तिथि को आधार मानकर सभी शिक्षकों के लिए पुरानी पेंशन की गणना करने हेतु संघर्ष के लिए तैयार रहना होगा।
बैठक में उपस्थित प्रांतीय संयोजक सुधीर प्रधान, महासचिव शोभा सिंघ देव, संगठन मंत्री पूर्णानंद मिश्रा, सादराम अजय, लालजी साहू, नरेश पटेल, नंद कुमार साहू, विजय प्रधान, राजेश साहू, विनोद यादव, महेंद्र चौधरी, गजेंद्र नायक, प्रदीप वर्मा, लोरिश कुमार, खोशिल गेन्द्रे, अनिल सिंह साव, खिलावन वर्मा ने कहा कि शासन से प्राचार्य, पूर्व माध्यमिक प्रधान पाठक, शिक्षक व्याख्याता के रिक्त पदों पर शीघ्र पदोन्नति पूर्व सेवा की गणना करते हुए कुल 20 वर्ष की सेवा में पूर्ण पेंशन देने एवं 12 प्रतिशत से अधिक राशि की स्वैछिक कटौती किये जाने, पूर्व सेवा गणना के अधार पर क्रमोत्रति वेतनमान के लाभ देने, सहायक शिक्षकों के वेतन विसंगति को दूर करने, देय तिथि से लंबित महंगाई भत्ता, कैशलेश ईलाज, युक्तियुक्तकरण, स्थानांतरण, ऑनलाइन अवकाश, एक पाली के शाला का समय 10.30 से 4.30 तक करने, पदोन्नत शिक्षकों का लंबित वेतन शीघ्र भुगतान करने के लिए शासन को क्रमबद्ध ज्ञापन देकर संघर्ष का आगाज किया जाएगा। इस क्रम में सभी ब्लॉक में 27 एवं 28 जुलाई को बैठक रखा जाएगा। बैठक में सर्वसम्मति से प्रांतीय निर्देशानुसार एसोसिएशन की सदस्यता 15 जुलाई से 18 अगस्त तक पूर्ण किया जाएगा। जिला के सभी ब्लॉक मुख्यालयों में 24 जुलाई को अपरान्ह 03 बजे सेवा पुस्तिका अपडेट एजीपीएफ खाता संधारण, लंबित पेंशन प्रकरण, आकस्मिक निधन पर एसग्रेसिया, अवकाश नकदीकरण, समूह बीमा, जीआईएस पार्ट फाइनल सहित समस्त स्वत्व के शीघ्र भुगतान की मांग को लेकर ज्ञापन सौपा जाएगा। बैठक में दानियाल तांडी, सम्पा बोष, मनीष अवसरिया, देवेंद्र चन्द्राकर, विद्या चन्द्राकर, गोरी शंकर पटेल, राधेश्याम पटेल, हेमंत दास, गजानंद भोई, उस्ताद अली, वारिश कुमार, जागेश्वर सिन्हा, आशीष साहू आदि उपस्थित थे। उक्त जानकारी जिला सचिव नंद कुमार साहू एवं जिला मीडिया प्रभारी प्रदीप वर्मा ने दी।
