राज्य स्तरीय राज्य पुरस्कार जांच शिविर में शामिल हुए गरियाबंद जिला के रेंजर

फिंगेश्वर :–भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ राज्य मुख्यालय रायपुर के तत्वाधान में राज्य मुख्य आयुक्त इंदरजीत सिंग खालसा के निर्देशन,राज्य सचिव बृजेश बाजपेई के आदेशानुसार एवं अमित क्षत्रिय राज्य संगठन आयुक्त स्काउट के मार्गदर्शन में राज्य प्रशिक्षण केंद्र झांकी,अभनपुर में आयोजित पांच दिवसीय राज्य पुरस्कार रेंजर जांच शिविर में छत्तीसगढ़ के समस्त जिले से कुल 165 रेंजर सम्मिलित हुए । जिसमें जिला गरियाबंद से कुल 10 रेंजर एवं परीक्षक के रूप में डी ओ सी गाइड सीमा साहू शिविर में सम्मिलित हुए। शिविर संचालक जलवती साहू (एस ओ सी )के कुशल नेतृत्व में प्रतिदिन ए. पी. आर. ओ में निर्धारित प्रवेश से लेकर राज्य पुरस्कार के पाठ्यक्रमों के विषय बिंदुओं का लिखित,मौखिक ,प्रायोगिक एवं रिकॉर्ड का जांच किया जा रहा है। मुख्य परीक्षक उत्तरा मानिकपुरी एवं परीक्षक दल के अनुभवी सदस्य केशरीन बेग,सीमा साहू ,शाहिना परवीन, शशि कला सोनी,लिली पुष्पा एक्का,सुनीता चौहान के द्वारा व्यवस्थित एवं सुचारू रूप से जांच किया जा रहा है। स्काउटिंग से जुड़कर का युवा अनुशासन,आत्मनिर्भरता, स्वावलंबी और अच्छे चरित्र के निर्माण की ओर अग्रसर होता है।उक्त शिविर में जिला के पाण्डुका,कौन्दकेरा, सरस्वती शिशु मंदिर गरियाबंद के 10 रेंजर व जिला प्रभारी के रूप में रूपा साहू शिविर में सम्मिलित हुवे जिस पर जिला मुख्य आयुक्त ओंकार साहू,जिला शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार चंद्राकर, जिला सचिव रोमन साहू एवं डी ओ सी स्काउट आशीष साहू ने सभी प्रतिभागी को राज्य पुरस्कार परीक्षा में उत्तीर्ण होने एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित किए. उक्त जानकारी जिला मिडिया प्रभारी पूरन लाल साहू ने दी.