प्रमोद दुबे
महासमुंद – सावन की शुरुआत प्रथम सोमवार से होने के कारण शिव भक्तों में खाशा उत्साह नजर आया। नगर सहित आसपास के प्रसिद्ध शिवालयों मेंशिव भक्तों का रेला सुबह से लगा रहा। भगवान भोलेनाथ पुजने श्रद्धालु पूजन सामग्री लेकर शिव मंदिर पहुंचते रहे। जिला मुख्यालय से 40 किलोमीटर दूर स्थित छत्तीसगढ़ की तीर्थस्थली सिरपुर में भी श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।यहां आसपास से पहुंचे करीब सौ से अधिक कांवरियों ने जलाभिषेक किया। वहीं दोपहर में विशेष श्रावणी पूजा की गई। जिसमें रुद्राभिषेक में बोल बम समिति व मंदिर ट्रस्ट के सदस्य शामिल हुए।
