भाजपा विस्तृत जिला कार्यसमिति की हुई बैठक।
प्रमोद दुबे
महासमुंद – स्थानीय भाजपा कार्यालय में भाजपा की विस्तृत जिला कार्यसमिति की बैठक जिला संगठन प्रभारी जगन्नाथ पाणिग्रही के मार्गदर्शन में हुई। नगरीय निकाय व पंचायत चुनाव की तैयारी और रणनीति के संबंध में चर्चा हुई। जिसमें प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार आयोजित, जिला कार्यसमिति की इस बैठक में पूर्व अपेक्षित श्रेणी के कार्यकर्ताओं का पंजीयन पश्चात सभा हाल में प्रारंभिक सत्र में वर्ग एवं संगठन गीत और वंदेमातरम का गायन संदीप दीवान, विनोद दिवान, सुधा साहू के द्वारा किया गया। बैठक प्रारम्भ करने के पूर्व सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी बैठक के मुख्यवक्ता जगन्नाथ पाणिग्रही, प्रदेश उपाध्यक्ष सरला कोसरिया, कार्यकारी जिलाध्यक्ष संजय शर्मा, पूर्व सांसद चुन्नीलाल साहू विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, संपत अग्रवाल, पूर्व राज्यमंत्री पूनम चंद्राकर, पूर्व विधायक चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ विमल चोपड़ा, प्रदेश सदस्य इंद्रजीत सिंह गोल्डी सहित मंचस्थ भाजपा पदाधिकारियो द्वारा, भारतमाता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण पूजार्चना कर बैठक का शुभारंभ किया गया। विस्तृत जिला कार्यसमिति की बैठक की प्रस्तावना प्रस्तुत करते हुए कार्यकारी जिलाध्यक्ष संजय शर्मा ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम एलगन और उत्साह के परिणामस्वरूप हमने प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने के साथ देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में लगातार तीसरी बार भाजपा की एनडीए की सरकार बनाने में सफलता हासिल किया है इस ऐतहासिक उपलब्धि में कार्यकर्ताओं सहित आम मतदाताओं का अविष्मरणीय योगदान है।

जिला कार्यसमिति की बैठक के मुख्यवक्ता जिला संगठन प्रभारी जगन्नाथ पाणिग्रही ने देश प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने में अहम योगदान देने वाले कार्यकर्ताओ के अथक परिश्रम ऊर्जा और उत्साह की सराहना करते हुए कहा कि भाजपा के शीर्ष, नेतृत्व ने इस बार मण्डल एवं बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओ के योगदान को सम्मान देते हुए प्रदेश एवं जिला संगठन की बैठक में आमंत्रित कर नई पहल शुरू किया है। सांसद चौधरी ने कहा कि विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी के हम सदस्य है ये हम सभी के लिए गर्व और सम्मान की बात है। भाजपा के कार्यकर्ताओ सहित मतदाताओं का सम्मान करके हमने उनके दिए गए योगदान को अमूल्य धरोहर की तरह सँजो कर रखा है। कार्यकर्ताओ ने दिनरात परिश्रम कर प्रधानमंत्री मोदी जी की योजनाओं को जनजन तंक पहुंचाया है। महिलाओं के सम्मान के साथ सर्ववर्ग के विकास के लिए समर्पित भाजपा की सरकार अपने इस कार्यकाल में आपकी उम्मीदो पर खरा उतरेगी। बैठक को अन्य अतिथियों ने भी संबोधित किया। बैठक का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया। बैठक का संचालन जिला महामंत्री प्रदीप चंद्राकर एवं आभार जिलामंत्री निरंजना शर्मा ने किया। बैठक में प्रमुख रूप से पूर्व विधायक प्रीतम दीवान, रामलाल चौहान, परेश बागबाहरा जिला पंचायत अध्यक्ष उषा पटेल, वरिष्ठ भाजपा नेता छतरसिंह नायक, मोती साहू, ललिता अग्रवाल सहित भाजपा प्रदेश, जिला पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य, सभी मण्डल अध्यक्ष महामंत्री, मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, जिला, जनपद, नगर पंचायत के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सदस्य, पार्षदगण सहित सभी अपेक्षित कार्यकर्ता उपस्थित थे।
