सियासी नज़र — एनएमडीसी सीएमडी का दौरा – कांग्रेसी पालिका उपाध्यक्ष ने ओढ़ाई शॉल -पूर्व कांग्रेसी सांसद प्रतिनिधि ने एनएमडीसी पर लगाये आरोप 

किरंदुल – देश में लौह अयस्क उत्पादन और प्रेषण की अव्वल दर्जे की नम्बर वन नवरत्न कंपनी एनएमडीसी के अध्यक्ष सह प्रबंधक निदेशक सीएमडी अमिताब मुखर्जी के एनएमडीसी की किरंदुल और बचेली परियोजना में आगमन के दौरान किरंदुल नगर के एक शीर्ष पद पर विराजमान कांग्रेसी नेता और किरंदुल पालिका उपाध्यक्ष ने जहाँ एक और किरंदुल परियोजना के गेस्ट हाउस में एनएमडीसी के सीएमडी से मुलाकात करते हुए शाल ओढ़ाकर उनसे मुलाकात की तो वहीं दूसरी तरफ एनएमडीसी के सीएमडी के आगमन के पूर्व ,पूर्व कांग्रेसी सांसद प्रतिनिधि राजू रेड्डी ने एनएमडीसी किरंदुल परियोजना के लिए मीडिया के माध्यम से कई आरोप लगाए । किरंदुल और बचेली नगर में 35 डिग्री तापमान ने जहाँ एक तरफ लोह नगरी में गरमाहट ला रखी है तो वहीं दूसरी तरफ किरंदुल के शीर्ष पद पर आसीन कांग्रेसी नेता के द्वारा शॉल ओढ़ाकर स्वागत करना और दूसरी तरफ पूर्व कांग्रेसी सांसद प्रतिनिधि के बयान ने किरंदुल और बचेली में सियासी तापमान को 45 डिग्री के पार कर दिया है ।सियासी नजरिए के हिसाब से एक ही पार्टी के दो नेताओं की अलग अलग प्रतिक्रिया लोगों में चर्चा का विषय बनी हुई है ।