कांग्रेस का विधानसभा घेराव में हर वार्डों से कार्यकर्ताओं की होगी भागीदारी: राशि।

बैज को प्रदेशाध्यक्ष के रूप में एक वर्ष के सफलता पूर्ण कार्य के लिए बधाई व शुभकामनाएं दी।

प्रमोद दुबे 

महासमुंद – कांग्रेस के विधानसभा घेराव के विषय व तैयारियों को लेकर नपाध्यक्ष श्रीमती राशि त्रिभुवन महिलांग ने अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज से शुक्रवार देर शाम मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने आगामी कार्यक्रमों के सम्बंध में विस्तार से चर्चा की। श्रीमती महिलांग ने श्री बैज को बताया कि  महासमुंद शहर के प्रत्येक वार्डों से उक्त आंदोलन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी होगी। आंदोलन में शहर के अधिकांश वाडों में कार्यकर्ताओं से संपर्क किया जा चुका है। सभी कार्यकर्ताओं को नियमित समय मे घेराव स्थल तक पहुंचने के निर्देश दिए जा चुके है। चर्चा के दौरान श्री बैज ने कार्यक्रम में वाहनों के इंतजाम के सबंध में श्रीमती महिलांग से विस्तार से जानकारी ली। श्रीमती महिलांग ने श्री बैज को पूर्ण प्रदेश कांग्रेस मुखिया के दायित्व 1 वर्ष पूर्ण होने पर विशेष शुभकामनाएं दी व उनके साथ सरकार के खिलाफ हर संघर्ष में साथ होने की बात दोहराई। चर्चा के दौरान नपाध्यक्ष से प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज ने आगामी समय पर होने वाले नगरीय निकाय चुनाव के बारे में चर्चा करते हुए वार्ड परिसीमन व नगर मुखिया आरक्षण के बारे में जाना व आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि हमे हर हाल में प्रदेश स्तरीय घेराव कार्यक्रम को सफल व आगामी नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस को जीत दिलाने के लिए हर संभव प्रयास करने की बात कही। नपाध्यक्ष के साथ भेट कार्यक्रम में सहयोगी नीरज परोहा, युवा नेता अरिश अनवर, सगनजोत सिंघ, सुश्री रुखसार खान आदि उपस्थित थे।