उपलब्धि और सम्मान छत्तीसगढ़ को भारत-सरकार की  तरफ  से मिला पांच नेशनल अवार्ड।

सर्वश्रेष्ठ नगरीय निकायों की श्रेणी में नगर पालिका परिषद चांपा को मिला हैं द्वितीय स्थान।

शहरी गरीब परिवारों को सशक्त बनाने और आजीविका के अवसर बढ़ाने अच्छे कार्यों के लिए मिला राष्ट्रीय पुरस्कार।

जांजगीर-चांपा :- रायपुर छत्तीसगढ़ को दीनदयाल अंत्योदय योजना और राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत पांच राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया गया हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार नगरीय निकायों द्वारा शहरी गरीब परिवारों को सशक्त बनाने और उनकी आजीविका के अवसर उपलब्ध कराने के क्षेत्र में विशेष कार्य करने पर यह पुरस्कार प्रदान किया गया हैं।

नगर पालिका परिषद ,चांपा को 50 हजार तक आबादी वाले सर्वश्रेष्ठ नगरीय निकायों की श्रेणी में द्वितीय पुरस्कार से नवाजा गया हैं । केन्द्रीय आवास और शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा नई दिल्ली के इंडिया हैबिटाट सेंटर में आयोजित समारोह में राज्य शहरी विकास अभिकरण (सूडा) और प्रदेश के चार नगरीय निकायों बिलासपुर, रायगढ़, चांपा और भाटापारा को प्रतिष्ठित ‘स्पार्क 2023-24’ पुरस्कारों से सम्मानित किया गया । यह पुरस्कार केन्द्रीय आवास और शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर और राज्य मंत्री तोखन साहू द्वारा प्रदान किया गया। स्पार्क अवार्ड मिलने पर कलेक्टर आकाश छिकारा ने नगर पालिका के अधिकारी, कर्मचारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दिया हैं। उन्होंने कहा कि स्पार्क 2023- 2024 पुरस्कार के लिए चांपा नगरीय निकाय का नाम चयनित होना जिले के लिए गौरव की बात हैं। उल्लेखनीय है कि यह पुरस्कार शहरी गरीब परिवारों को सशक्त बनाने और उनकी आजीविका के अवसरों को बढ़ाने में बेहतरीन कार्यों के लिए ये पुरस्कार दिया गया हैं। दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह में जिले से सहायक कलेक्टर दुर्गा प्रसाद अधिकारी, नगर पालिका परिषद चांपा के मुख्य नगर पालिका अधिकारी भोला सिंह ठाकुर ने यह स्पार्क अवार्ड प्राप्त किया हैं। उक्ताशय की जानकारी करते हुए शशिभूषण सोनी ने दिया हैं, उन्हें यह जानकारी धनंजय सिंह राठौर संयुक्त-संचालक जनसंपर्क संचनालय रायपुर ने उपलब्ध करवाया हैं। ज्ञातव्य हैं कि धनंजय राठौर , सोनी जी के सहपाठी मित्रों में से एक हैं।

बिलासपुर संभाग के जिले चार नगरीय निकायों में बिलासपुर, रायगढ़, भाटापारा और चांपा को मिला हैं यह अवार्ड।

उत्कृष्ट कार्यों के लिए अवार्ड का चयन प्रतिष्ठित ‘ स्पार्क-आवर्ड 2023-24’ पुरस्कारों के लिए किया गया हैं, जो आजीविका के अवसरों को बढ़ाने में उत्कृष्ट कार्यों के लिए ये पुरस्कार प्रदान किए जा रहे हैं। हमारे कोसा कांसा और कंचन की नगरी चांपा नगर पालिका परिषद को यह पुरस्कार उत्कृष्ट कार्यो के लिए दिया जा रहा हैं। चांपा नगर पालिका के सहायक परियोजना अधिकारी लव कुमार अग्रवाल , मिशन मैनेंजर पोक राम पटेल , सामुदायिक संगठन राजकुमारी सिंह व सुनीता प्रधान को कलेक्टर आकाश छिकारा ने बधाई देकर उन्हें प्रोत्साहित किया हैं।