निकाय चुनावों में भरेंगे दम।
सुरेन्द्र मिनोचा
मनेंद्रगढ़/एमसीबी (छत्तीसगढ़ ) – आम आदमी पार्टी जिला कमिटी की बैठक गुरुवार को मनेंद्रगढ़ पी. डब्लू. डी. रेस्ट हाउस में संपन्न हुई, बैठक की अध्यक्षता प्रदेश संगठन मंत्री राजेंद्र बहादुर सिंह ने की,रायपुर से आये प्रदेश संगठन मंत्री और एस. टी. विंग के प्रदेश अध्यक्ष एलेक्जेंडर ने रमा शंकर मिश्रा को एक बार पुनः आम आदमी पार्टी जिला एम. सी. बी का जिला अध्यक्ष नियुक्त कर उन्हें शुभकामनाएं दी और कहा कि आगामी निकाय चुनाव में पार्टी पूरे जिले में अपने प्रत्याशी खड़ी करेगी, उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी प्रदेश में होने वाले चुनाव में जिला, जनपद, नगर निगम, नगर पालिका, ग्राम पंचायत हर स्तर पर प्रत्याशी खड़ी करेगी और लोगों को तीसरे विकल्प को चुनने का अवसर मिलेगा।

पार्टी जिला सचिव विकास पांडेय ने बताया कि बैठक में जिला अध्यक्ष की नई नियुक्ति के साथ ही, मनेंद्रगढ़ के वार्ड क्रमांक दो और चौदह से हिमांशु दुबे व आयुष सिंह ने पार्टी की सदस्यता ली है। विकास पांडेय ने कहा कि पार्टी के सीनियर नेताओं द्वारा चुनावी बिगुल फूंक दिया गया है, पार्टी के कार्यकर्ता ज़मीन पर जाकर लोगों को दोनों दलों द्वारा किये गये

भ्रष्टाचार के बारे में बतायेंगे और निश्चित ही इस बार निकाय चुनाव में बड़ा उलट फेर होगा।बैठक में मुख्य रूप से पार्टी के जिला उपाध्यक्ष प्रेम शंकर जयसवाल, ब्लॉक अध्यक्ष विशेष सोनी, मो. कासिम, धीरज यादव, अशोक धुर्वे, संतान देवनाथ, राजेश राजवाड़े, जिला युवा मोर्चा जिला सचिव अनिल पासवान, जिला सोशल मीडिया प्रभारी रामकृपाल प्रजापति, सर्कल इंचार्ज दिनेश द्विवेदी, अकरम, प्रेम शंकर अहिरवार, समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थिति रहे।
