प्रमोद दुबे
महासमुंद – बड़गांव महानदी से रेत परिवहन के मामले में खनिज विभाग ने मंगलवार को चार लोगों पर मामला दर्ज कराया है। जिला खनिज अधिकारी सनत कुमार साहू ने बताया कि 24 जून को ग्राम बड़गांव में रेत का अवैध परिवहन की शिकायत पर खनिज विभाग की टीम जांच के लिए पहुंची थी। जांच में रेत का अवैध परिवहन करते पाया गया। 24-25 जून की मध्य रात पुलिस, राजस्व एवं खनिज विभाग ने अवैध परिवहन करने वाले वाहनों की जांच की।रेत का अवैध परिवहन करते पाए जाने पर हाईवा को जब्त किया गया। वाहनों के विरूद्ध अवैध परिवहन का प्रकरण दर्ज किया गया। रेत के अवैध परिवहन करने के कारण खान एवं खनिज विकास एवं विनियमन अधिनियम 1957 की धारा 4 (1), 4 (1) क का उल्लंघन होने पर धारा 21(4) के तहत दर्ज प्रकरण दर्ज किया। पुलिस ने सोनू राम साहू निवासी नवागढ़ बेमेतरा, अजय धमानी रायपुर, वीरेंद्र गुप्ता ढीमरपारा रायपुर, अविनाश अग्रवाल आरंग पर मामला दर्ज कर लिया है। बता दें कि इस मामले में 40 हाईवा जब्त किया गया था।
