पीड़िता का आरोप पुलिस ने मामले में शिकायत दर्ज करने में की देरी।
प्रमोद दुबे
महासमुंद – युवती से दुष्कर्म के मामले में कोमाखान पुलिस ने युवा कांग्रेस नेता उत्तम राणा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। हालांकि पुलिस ने मामले में पीड़िता की शिकायत के बाद देर से कार्रवाई की जिससे कानून व्यवस्था को लेकर कई तरह के सवाल उठ रहें है। जानकारी के अनुसार, बुधवार को मामले की शिकायत लेकर दुष्कर्म पीड़िता कोमाखान थाने पहुंची थी। पीड़िता का आरोप है उस वक्त ड्यूटी पर मौजूद दिवसाधिकारी और थाना स्टाफ ने उनकी शिकायत दर्ज नहीं कि और उसे घुमाते रहे। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी कांग्रेस नेता उत्तम राणा के खिलाफ जुर्म दर्ज करने से पुलिसकर्मी बच रहे थे। मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिभा तिवारी ने बताया कि आरोपी कांग्रेस नेता उत्तम राणा के खिलाफ धारा 64 (2) (ट) 331, 155 (2) के तहत जुर्म दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है।
