जिले के 286 स्कूल एक शिक्षकीय, स्कूलों में अव्यवस्था और भवन जर्जर।
प्रमोद दुबे
महासमुंद – जिले के 19 शिक्षकविहीन शालाओं के लिए सहायक शिक्षक, शिक्षक, व्याख्याताओं को शासकीय प्राथमिक शाला, पूर्व माध्यमिक शाला हाईस्कूल में अध्यापन के लिए आदेश जारी किया गया है। जिले के 286 स्कूल ऐसे हैं जो एक शिक्षक के भरोसे संचालित हो रहे हैं। बता दें कि तमाम अव्यवस्था के बीच हर साल नया शिक्षण सत्र प्रारंभ होता है साथ ही स्कूलों में शिक्षकों की कमी, स्कूलों में व्याप्त अव्यवस्था और जर्जर भवनों को लेकर सांग और शिकायतें भी सामने आने लगती है जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होती है। बावजूद भी शिक्षा विभाग स्कूल खुलने से पूर्व पूरी तैयारी नहीं कर पाता। इस साल नया शिक्षण सत्र 26 जून से शुरू हुआ और पखवाड़ेभर में ही स्कूल में शिक्षकों की मांग को लेकर 4 जुलाई को शासकीय प्राथमिक झाला तेन्दूवाही में तालाबंदी कर दी गई यहां कुल 60 विद्याथियों को पढ़ाने मात्र एक ही शिवक पदस्थ थे। सहायक शिक्षा अधिकारी ने जय एक शिक्षक करे कायर्भार ग्रहण करने आदेश जारी किया तब ताला खोला गया। इधर, जुलाई को शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल ठाकुरदिया खुर्द पिथौरा के सरपंच ने शिक्षक की मांग को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने बताया कि यहाँ हायर सेकेंडरी स्कूल में 116 विद्यार्थी अध्ययनरत है और स्कूल में अंग्रेजी, भौतिक, रसायन, जीव विज्ञान, राजनीति, इतिहास, वाणिज्य विज्ञान आदि के पद रिक्त हैं। मालूम हो कि जिले में कुल 1278 प्राथमिक और 493 मिडिल स्कूल है। जिनमें 286 ऐसे स्कूल है जो केवल एक शिक्षक के भरोसे है। इन स्कूलों में 281 प्राथमिक और 5 मिडिल स्कूल शामिल है। लेकिन अब तक इन स्कूलों में शिक्षकों की पर्याप्त व्यवस्था नहीं की गई है।
19 शिक्षकविहीन शालाओं में व्यवस्था
जानकारी के अनुसार जिले के 19 शिक्षिकविहीन शालाओं में 22 शिक्षकों को अध्यापन के लिए आदेश जारी किया गया है। जिनमें सबसे अधिक बसना विकास खण्ड 8 स्कूलों के लिए 14, सरायपाली के 6 स्कूलों के लिए 8 पिथौरा के 2 स्कूल के लिए 2, बागबाहरा के 2 स्कूल के लिए 3 और महासमुंद ब्लॉक 1 स्कूल के लिए एक शिक्षक को भेजा गया है।पहले चरण में जिले के 19 शिक्षकविहीन स्कूली के लिए आदेश जारी हुआ है जल्द ही कलेक्टर सदन के अनुमोदन में जिले में एक शिक्षक के भरोसे चल रहे स्कूलो में शिक्षकों की व्यवस्था कर ली जाएगी, सूची तैयार है।
