प्रमोद दुबे
बेलसोंडा – ग्राम पंचायत बेलसोंडा की शीतला माता मंदिर मे आज माता पहुचनी का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। सरपंच श्रीमती भामिनी पोखन चन्द्राकर ने गांव की जनता जनार्दन एवं अन्य श्रद्धालुओं से विनती की है कि गांव की अधिष्ठात्री देवी शीतला माता मे माता पहुचनी के अवसर पर सभी सपरिवार आकर माता शीतला का आशीर्वाद लेवे। मां शीतला विकास समिति के अध्यक्ष शत्रुघ्न साहू तथा कोषाध्यक्ष उदेराम साहू ने बताया कि माता पहुचनी का कार्यक्रम सुबह 7 बजे से प्रारंभ हो जाएगा इसलिए भक्तगण अपनी पूरी उत्साह एवं उमंग के साथ माता की भक्ति कर शक्ति प्राप्त करे। बैगा खोरबाहरा राम धीवर एवं संरक्षक पोखन लाल चन्द्राकर ने सभी भक्तगणों से विनती की है कि वे अधिक से अधिक संख्या मे आकर माता सेवा का लाभ लेवे। रात्रिकालीन बेला मे सेवा समिति द्वारा माता सेवा का कार्यक्रम भी होगा।
