700 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा सहित एक युवक चढ़ा पुलिस के हत्थे।

जप्त गांजा की कीमत लगभग 7000 रुपए।

सुरेन्द्र मिनोचा

बैकुंठपुर/कोरिया –जिले की पटना पुलिस ने एक युवक को 700 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। उपरोक्त संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक कोरिया सूरज सिंह परिहार के द्वारा जिले में किसी भी प्रकार की शिकायत मिलने पर गंभीरता से कार्यवाही करने हेतु समस्त प्रभारियों को निर्देशित किया गया है।थाना पटना में 08 जुलाई 2024 को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम खांडा हरिजन पारा निवासी परमेश्वर सोनवानी उर्फ मिट्ठू झोला में गांजा रखकर बिक्री हेतू पैदल खोड़री बाजार की ओर जाने वाला है।

उक्त सूचना के आधार पर मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर थाना पटना की टीम रवाना हुई। जहाँ पर परमेश्वर सोनवानी उर्फ मिट्ठू से पूछताछ किया गया एवं उसके पास से 700 ग्राम गांजा कीमत लगभग 7000 रू को जप्त किया गया। जिस पर आरोपी परमेश्वर सोनवानी उर्फ मिट्ठू के विरुद्ध 20(बी) NDPS एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही कर 08 जुलाई 2024 को न्यायालय में पेश किया गया।