आज का पौधारोपण अगली पीढ़ी के लिए वरदान होगा ।

बालोद :- ग्राम जमरूवा में बीजेपी कार्यकर्ताओं द्वारा पौधा लगाओ अभियान के तहत शिवगंगा तालाब के किनारे पौधारोपण किया गया। तालाब के किनारे कुल 10 फलदार पौधे लगाए व पौधे की सुरक्षा को लेकर सजग भी हुएं, इस मौके पर मदन साहू ने कहा मानव जीवन में पर्यावरण संतुलन रखने के लिए पौधे लगाने चाहिए। खिलावन देवांगन ने कहा तालाब के किनारे जो पौधे लगाए गए हैं। उसकी रक्षा के लिए उसकी घेराबंदी की जाएगी। उधो राम सिन्हा ने कहा पर्यावरण के संतुलन को बनाये रखने के लिए अधिक से अधिक पौधा रोपण करे। इस मौके पर उत्तम साहू, गौतम साहू, नीलेश सिन्हा भी उपस्थित होकर पौधरोपण कार्य मे शामिल हुए।