नियुक्ति आदेश नहीं मिलने के विरोध में 8 जुलाई से कोटवार अनिश्चितकालीन हड़ताल पर।

राजिम :- राजिम तहसील के कोटवार एसोसिएशन आफ छत्तीसगढ़ कोटवार संघ तहसील, शाखा राजिम फिंगेश्वर, जिला गरियाबंद के कार्यरत कोटवारों ने 8 जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान कर दिया है। शुक्रवार को इसकी जानकारी अनुविभागीय अधिकारी राजिम, तहसीलदार राजिम, थाना प्रभारी राजिम एवं फिंगेश्वर को देती है। ज्ञातव्य हो कि स्व. हरिकीर्तन पिता जगेश्वर नगारची ग्राम पीपरछेडी, के कोटवार के पद पर कार्यरत थे जिसका निधन के पश्चात् उनके धर्म पत्नी मीनाबाई पति स्व. हरीकीर्तन नगारची को ग्राम पीपरछेडी के कोटवार के पद पर 06 मार्च को तहसीलदार राजिम के आदेशानुसार स्थायी कोटवार नियुक्ति किया गया है लेकिन विडम्बना है कि आज पर्यन्त नियुक्ति आदेश का कापी मीना बाई नगारची को नहीं दिया गया है। जिसके कारण उनका पारिश्रमिक राशि नहीं मिल पा रहा है। पारिश्रमिक नहीं मिलने से मीना बाई के उपर आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है और परिवार के मुखिया होने के नाते पूरे परिवार का जिम्मेदारी उनके ऊपर निर्भर है। उनके परिवार में सात सदस्य है। जीविकोपार्जन हेतु और कोई आय का अन्य साधन नहीं है। कोटवार संघ तहसील शाखा राजिम द्वारा बहुत प्रयास के बाद भी आज तक मीना बाई नगारची को कोटवार नियुक्ति आदेश कॉपी प्राप्त नहीं हुआ है जिससे कोटवार संघ तहसील शाखा राजिम 8 जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल करने का निर्णय लिया गया है। अध्यक्ष हुलस राम साहू, उपाध्यक्ष लक्ष्मी देवदास,कोमलदास मानिकपुरी, सचिव राजेन्द्र कुमार नागरची ने बताया कि अनिश्चितकालीन हड़ताल की जानकारी स्थानीय प्रशासन को दे दी है।