मुस्लिम महासभा में गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग उठी, आरंग की घटना की CBI जांच हो -मुस्लिम समाज।

राजिम – भारतीय इतिहास में छत्तीसगढ़ में मुस्लिम समाज कि पहली महासभा हुई जिसमें छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुस्लिम एकसाथ लामबंध होकर अपने समाज के साथ हो रही ज्यादतियों के लिए एक साथ खड़े होने व छत्तीसगढ़ में विगत दिनों से घट रही घटनाओं पर मंथन किया.गुरुवार छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में मुस्लिम समाज 36 गढ़ प्रमुखों की “महासभा” में चर्चा के बाद बहुत ही महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए जैसे गौ तस्करी पर पूर्ण रूप से प्रतिबंद लगाया जाए व तस्करी करने वाले गिरोह पर सख्त कार्यवाही की जाए.ज्ञात हो कि आरंग में घाटी घटना जिसमे 3 बेगुनाह मुस्लिम लड़को की गौ तस्करी के नाम पर बेरहमी से पीट पीट कर नदी में फेंक कर मार दिया गया व सत्तापक्ष के एक कद्दावर नेता के द्वारा कूद कर जान देने के बयान व छत्तीसगढ़ पुलिस के द्वारा ठोस कार्यवाही न होने एवं सभी आरोपियों की अब तक गिरफ्तारी न होने से समाज मे अच्छी खासी नाराजगी देखी जा रही थी जिसको लेकर महासभा का आयोजन रखा गया था जिसमे पूरे प्रदेश से मस्जिदों के मुतवल्ली, अंजुमन कमेटियों के अध्यक्ष, दरगाह कमेटियों के अध्यक्ष को शामिल किया गया था.नवापारा नगर के मुस्लिम समाज के सदर अल्तमश सिद्दीकी का कहना है कि रायपुर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा है कि अल्पसंख्यक लोग बहुसख्यको की आस्था व धार्मिक भावनाओं का सम्मान करें उनकी बातों का सम्मान करते हुए मुस्लिम महासभा आयोजनकर्ता कमेटी के सदस्य इत्तेहाद कमेटी और नवापारा मुस्लिम समाज अध्य्क्ष अल्तमश सिद्दीकी और नवापारा नगर के सभी मुस्लिम समाज रायपुर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल से निवेदन करते हैं कि सांसद और रायपुर जिले के सभी विधायक मुस्लिम समाज के साथ राजभवन चलें जहां राज्यपाल को राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाए कि गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित किया जाए साथ ही बीफ का एक्सपोर्ट बंद कर सभी एक्सपोर्ट करने वाली कम्पनियों को तत्काल बन्द कराया जाए.आरंग हत्याकांड पर सांसद ने जो आत्महत्या कहा है उस से पूरे प्रदेश का मुस्लिम समाज आहत है मुस्लिम जमात सांसद से आवेदन करती है कि अपराधियों को उनके किए की सजा दिलवाए साथ ही अल्तमश सिद्दीकी ने कहा कि नवापारा मुस्लिम समाज गोबरा नवापारा नगर पालिका सी एम ओ से मांग करता है कि रोड़ पर और खुले में घूमने वाली गायों का स्थाई इंतेजाम जल्द से जल्द करें ताकि जो मवेशी रोड़ में बैठते हैं उनकी वजह से अक्सर दुर्घटना होती रहती है और उस से जनहानि भी होती है अगर पालिका एक हफ्ते में खुले घूमने वाले मवेशी का इंतेजाम नही करती तो आने वाले शुक्रवार को सभी मवेशियों को लेकर पालिका में छोड़ा जाएगा.

अल्तमश सिद्दीकी ने कहा कि हमारे आसपास के गांव गरियाबंद जिला और नवापारा नगर में मुस्लिम समाज की एक टीम गठित की जाएगी जो संवैधानिक तरीके से बिना मारपीट किए बिना किसी भेदभाव के गौ तस्करी करने वालों को पकड़ेगी और तस्करी करने वाले तस्करी कराने वाले और परिवहन करने वालों पर FIR दर्ज कराएगी.