दूसरों की खुशी में अपनी खुशी :श्वेता पोद्दार 

वृद्धाश्रम में मनाया अपना जन्मदिन।

सुरेन्द्र मिनोचा

मनेन्द्रगढ़/एमसीबी – खुद के लिए तो हर कोई जीवन जीता है लेकिन कम ही लोग होते हैं,जो दूसरों की खुशी में अपनी खुशी ढूंढते हैं।समाजसेवी संस्था वी क्लब मनेन्द्रगढ़ समर्पण की अध्यक्ष श्वेता पोद्दार इसी बात का उदाहरण हैं।इन्होंने अपना जन्मदिन उस परिवार के साथ मनाया,जो इनका न होकर भी इनका अपना है। इन्होंने वृद्धा आश्रम में अपना जन्मदिन मनाया और वहां मौजूद लोगों में केक व फल बांटे। विगत दिनों वी क्लब मनेन्द्रगढ़ समर्पण मे डॉक्टर्स डे और सी ए डे भी मनाया गया एवं केक काटकर,पौधा उपहार देकर उपस्थित डॉक्टर्स और सी ए को सम्मानित किया गया ।

इसी दिशा में कार्य करते हुए श्रीमती लीना शाह के बेटे के जन्मदिन पर 05 जुलाई शुक्रवार को आंगनबाडी के बच्चो को बिस्कुट ,टाॅफी,खिलौने भेंट कर तिलक लगाकर शाला प्रवेश कराया गया।इंदु सैनी ने सभी को मिठाई खिलाकर श्वेता पोद्दार का जन्म दिन वृद्धआश्रम में मनाया एवं स्वलपाहार, केक खिला कर बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया।अपने जन्म दिन पर श्रीमती श्वेता पोद्दार ने 5 पौधे रोपित किये ।इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंटअनीता फरमानिया,एरिया-आफिसर पम्मी अरोरा,इंदु सैनी,मधु, लीना शाह , शीला और सचिव प्रतिभा अग्रवाल, समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।इस सत्र का विषय वृद्ध जन सेवा है,इस हेतु सभी ने पूरे आयोजन में सहयोग दिया।इस अवसर पर श्वेता पोद्दार ने कहा कि हम आगे भी ऐसे ही सेवाकार्य करते रहेगे।आगामी 8 जुलाई को क्लब के स्थापना दिवस पर बड़े स्तर पर वृक्षारोपण किया जायेगा।