सुरेन्द्र मिनोचा
एमसीबी/ जनकपुर – वंदना शिशु शिक्षा निकेतन इंग्लिश हायर सेकंडरी स्कूल जनकपुर में 26/06/2024 को शाला प्रवेशोत्सव मनाया गया, दीप प्रज्ज्वलित कर व सरस्वती वंदना कर कार्यक्रम आरंभ हुआ। कुछ अनोखी गतिविधियों द्वारा बच्चों का पुनः विद्यालय में स्वागत किया गया। सभी बच्चों का मुंह मीठा किया गया।

नव प्रवेशित बच्चों के हाथों के छाप लिए गए, वहीं प्रिंसिपल नीरजा सिंह द्वारा पढ़ाई के महत्व को समझाते हुए सभी बच्चों को प्रतिदिन विद्यालय आने, मन लगाकर पढ़ाई करने तथा विभिन्न गतिविधियों में भाग लेने हेतु प्रेरित किया गया,साथ ही प्रवेश के समय बच्चो को खेल कूद के लिए भी प्रेरित किया गया एवं उनके अभिभावकों को कहा गया कि हम उनके बच्चों को उच्च शिक्षा के साथ – साथ बेहतर संस्कार भी देंगे ।
