केल्हारी में किसानों को कोदो, मूंग, एवं जिंक, कीटनाशक का हुआ निःशुल्क वितरण।

जिला पंचायत सदस्य दृगपाल सिंह रहे मौजूद।

सुरेन्द्र मिनोचा

एमसीबी/केल्हारी – राज्य शासन के निर्देशानुसार कृषक हित में जिले में विभिन्न कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इसी तारतम्य में तहसील केल्हारी के कृषि विकास एवं विस्तार अधिकारी के कार्यालय में 01 जुलाई 2024 को राष्टीय कृषि विकास योजना के तहत कोदो एवं खाद्य पोषण आहार योजना के तहत मूंग के बीज का किसानों को वितरण करने के साथ ही किसानों के फसल का उत्पादन बढ़ाने के लिए ज़िंक खाद एवं पौधों को रोग से बचाव हेतु जैविक कीटनाशक का निःशुल्क वितरण किया गया।

“गुणकारी है कोदो अनाज”

कोदो के दानों को चावल के रूप में खाया जाता है। यह अनाज काफी गुणकारी माना जाता है। इसके दाने में 8.3 प्रतिशत प्रोटीन, 1.4 प्रतिशत वसा तथा 65 प्रतिशत कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है। कोदो कुटकी मधुमेह नियंत्रण के लिए भी लाभकारी हैै।

इस अवसर पर केल्हारी क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य दृगपाल सिंह, ग्राम पंचायत केल्हारी सरपंच आशा सिंह, विधायक प्रतिनिधि रवि गुप्ता, कृषि विस्तार अधिकारी ओमप्रकाश श्रीवास और क्षेत्र के किसान सम्मिलित हुए।