पालिका क्षेत्र के समुचित विकास के लिए नपा में भाजपा का अध्यक्ष होना जरूरी।
प्रमोद दुबे
महासमुंद – भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ के जिला सहसंयोजक देवेंद्र चंद्राकर ने कहा कि नगर के वार्डों में नालियों की सफाई नहीं होने से पहली बारिश में ही पालिका की सफाई व्यवस्था की पोल खुल गई है। नपा प्रशासन शहर विकास में खरा नहीं उत्तर पा रहा है।शहर के प्रत्येक वार्ड में मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। कहीं पीने के पानी का संकट है, तो कहीं जल भराव
की समस्या है। पालिका की आपूर्ति व्यवस्था भी ठप हो गई इसके चलते पुनः टैंकर युग की हो गई है। अधिकांश वाडों में कूड़ेदान नहीं होने से कचरा रास्तों पर बिखरा है। जल निकासी का समुचित प्रबंध न होने से नालियों में भरा गंदा पानी और उस पर मंडराते मच्छर संक्रामक रोगों को न्यौता दे रहे हैं। शहर के कई वार्ड में रात में अंधेरा रहता है।
चंद्राकर ने कहा कि शहर के कचहरी चौक तथा बस स्टैंड में लगाया गया वाटर एटीएम खराब पड़ा है। इन वाटर एटीएम के सुधार के लिए पालिका रूचि नहीं ले रही है। हर बार बजट में नए बस स्टैंड का प्रस्ताव लाने के बाद भी अभी तक बस स्टैंड के लिए स्थान का चयन नहीं किया जाना पालिका प्रशासन की उदसीनता को दर्शाता है। छाया पालिका द्वारा विभिन्न स्थानों पर लगाई गई ओपन जिम सामग्री कबाड़ में तब्दील हो रही हैं। चंद्राकर ने कहा कि नगर पालिका क्षेत्र के विकास के लिए नपा में भाजपा का अध्यक्ष होना आवश्यक है। आगामी पालिका चुनाव में अध्यक्ष के लिए प्रत्यक्ष चुनाव होना हैं। इसके लिए भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता बूथ स्तर पर कार्य कर रहे हैं। इसका परिचय आज भाजपा के समस्त कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के मन की बात के 111वें प्रसारण सुनने उपस्थित होकर दिया। मन की बात सुनने शहर के हर बूथ में कार्यकर्ताओं की बढ़-चढ़कर उपस्थिति रही।
