सरपंच भामिनी ने प्रोजेक्टर लगाकर ग्रामीणों को सुनाया प्रधानमंत्री जी की मन की बात।

प्रमोद दुबे 

महासमुंद – भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्यकारिणी की सदस्य एवं ग्राम पंचायत बेलसोंडा की सरपंच श्रीमती भामिनी पोखन चन्द्राकर ने प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी जी की मन की बात को सुनाने के लिए श्रद्धेय श्री विवेकानंद भवन मे ग्रामीणों के लिए प्रोजेक्टर की व्यवस्था किया ताकि अधिक से अधिक लोग मोदी जी की मन की बात कार्यक्रम का लाभ ले सके। श्रीमती चन्द्राकर ने इसके लिए बकायदा एक दिन पहले ही गांव मे मुनादी करवाया था ताकि मन की बात के माध्यम से शासन की योजनाओं का लाभ सभी लोग ले सके। इस अवसर पर सरपंच श्रीमती चन्द्राकर के साथ पंचगण प्रकाश साहू, हेमा साहू, ईशा धीवर के साथ त्रिवेणी चन्द्राकर, सावित्री मीनू चन्द्राकर एवं सरस्वती साहू तथा ग्रामीणों मे विवेकानंद सेवा संस्थान के अध्यक्ष शत्रुघ्न साहू, उदेराम साहू, रामसहाय साहू, तेजराम धीवर, तुलसीराम सेन, तुकेश साहू, दिनेश साहू आदि लोग उपस्थित थे।