*शहर में अवैध शराब बिक्री करते एक आरोपी गिरफ्तार*।
*लाॅकडाउन के दौरान अवैध शराब बिक्री पर पहली कार्यवाही*।
*देशी एवं अंग्रेजी शराब को अवैध रूप से कर रहा था बिक्री*।
जिलें में लाॅकडाउन के मददेनजर पुलिस अधीक्षक महासमुन्द श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर द्वारा समस्त थाना/चैकी प्रभारियों को अवैध शराब मादक पदार्थ की बिक्री पर कड़ी नजर रखने व बिक्री करने वाले के विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया था। जिसके तहत् थाना प्रभारी महासमुंद एवं सायबर सेल की टीम शराब अवैध मादक पदार्थ की बिक्री करने वाले संदिग्धों पर नजर रखी हुई थी, कि मुखबीर से सूचना मिली की दुर्गा मंच ईमलीभाठा के पास मोहम्मद अली नामक व्यक्ति अंग्रेजी एवं देशी प्लेन शराब रखकर बिक्री कर रहा है। मुखबीर की सूचना पर सायबर सेल की टीम मौके पर पहुंच कर आरोपी मोहम्मद अली को घेराबंदी कर अवैध शराब बिक्री करते पकडा गया। आरोपी की तलाशी लेने पर उनके पास 85 पौवा देशी प्लेन एवं गोवा अंग्रेजी शराब मिला। जिसपर आरोपी मोहम्मद अली पिता मोह0 सकुर उम्र 26 साल निवासी वार्ड नं 04 संजय नगर नयापारा महासमुन्द को गिरफ्तार कर उनके पास से सफेद रंग के प्लास्टिक थैला के अंदर 55 पौवा देशी प्लेन शराब किमती 4400 रूपये एवं दूसरे सफेद रंग प्लास्टिक थैला में 30 पौवा अंग्रेजी गोवा व्हीस्की शराब किमती 3600 एवं बिक्री रकम 1000/- जुमला कुल किमती 9000 रूपये को जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना महासमुंद में अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया। यह सम्पूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के मार्गदर्शन में अति0 पुलिस अधीक्षक श्रीमती मेघा टेम्भुरकर साहू एवं अनु0अधिकारी (पुलिस) महासमुन्द श्री नारद कुमार सूर्यवंशी के निर्देशन में थाना सिटी कोतवाली महासमुन्द प्रभारी शेर सिंह बन्दे, सायबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक संजय सिंह राजपूत, सउनि टीकाराम सारथी प्रआर0 श्रवण कुमार दास आर पियुष शर्मा, कामता आंवड़े, शुभम पाण्डे, रवि यादव एवं थाना स्टाफ द्वारा की गयी।
नाम आरोपी- मोहम्मद अली पिता मोह0 सकुर उम्र 26 साल निवासी वार्ड नं 04 संजय नगर नयापारा महासमुन्द
जप्त सामग्री- सफेद रंग के प्लास्टिक थैला के अंदर 55 पौवा देशी प्लेन शराब एवं दूसरे सफेद रंग प्लास्टिक थैला में 30 पौवा अंग्रेजी गोवा व्हीस्की शराबएवं बिक्री रकम 1000/- जुमला कुल किमती 9000
