थाना प्रभारी कर रहे पेट्रोलिंग, लोगो को दे रहे है समझाइश
जामगांव:- इन दिनों गरियाबंद जिले में लॉक डाउन लगा हुवा है,सारी व्यापारिक प्रतिष्ठानें बन्द है,लोगो का जनसमर्थन भी प्रशासन को मिल रहा है,फिंगेश्वर थाना प्रभारी भूषण चंद्राकर जी स्वयं अपने दल बल के साथ पेट्रोलिंग कर रहे है व लॉक डाउन के मोर्चे को संभाले हुवे है,साथ ही बेवजह बाहर घूमने वालो को समझाइश भी दे रहे है, इसी तारतम्य में आज थाना प्रभारी ने जामगांव के व्यापारी संघ,ग्राम पंचायत जामगांव के सरपंच व ग्राम प्रमुखों से मुलाकात किये,व उनके द्वारा लॉक डाउन में दिये समर्थन के लिये उन्होंने धन्यवाद भी दिया तथा वहा की स्थिति का जायजा भी लिया,थाना प्रभारी जी ने कहा कि घर मे रहने में ही हम सब की भलाई है,बिना वजह कोई भी व्यक्ति घर से बाहर ना निकले,अभी जो विकट समस्या हम सब के सामने आयी है उसका हम सबको पूरी धैर्यता के साथ कोविड गाइड लाइन का पालन करते हुवे सामना करना है,जिनको कोविड का टीका लग गया है वे लोग भी सावधानी बरतें। व्यपारी संघ जामगांव एवं ॐ साई राम सेवा समिति के अध्यक्ष दशरथ सिन्हा ने कहा कि थाना प्रभारी भूषण चंद्राकर के नेतृत्व में बहुत ही शांति के साथ आम लोग स्वस्फूर्त ही अपने अपने घरों में कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुवे लॉक डाउन के नियमो का पालन कर रहे है,बहुत सुंदर तरीके से उन्होंने मोर्चा सम्हाला हुवा है,दिन में 3 से 4 बार वे स्वयं पेट्रोलिंग गाड़ी में आते है व सभी प्रकार से लॉक डाउन के नियमों का जायजा लेते हैं,इनके नेतृत्व में अभी अंचल में शांति के साथ कोविड नियमो का पालन किया जा रहा है।
उक्त अवसर पर व्यापारी संघ जामगांव एवं ॐ साई सेवा समिति के अध्यक्ष दशरथ सिन्हा, ग्राम पंचायत जामगांव के सरपंच अरुण सिन्हा,भाजपा मण्डल महामंत्री मिंजून साहू,नीरज शर्मा, द्वारिका साहू, पप्पू सिन्हा, कामता साहू ,तेजराम भारती, विनीत उपाध्याय लालाराम साहू इत्यादि लोग सामाजिक दूरी का पालन करते हुवे उपस्थित रहें।
