वाड्रफनगर :- बलरामपुर जिले के पुलिस चौकी वाड्रफनगर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत गुरमुटी में नव विवाहित उम्र लगभग 22 वर्ष मंजू बियार पति अनिल बियार ने दोपहर में घर के अंदर साड़ी से अपने गले में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली ,वही इस संदर्भ में नवविवाहिता के माता-पिता व रिश्तेदारों ने आरोप लगाया कि नवविवाहिता मंजू का बेरहमी से मारपीट करते हुए गला घोट कर हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं

वही हत्या की सूचना पुलिस चौकी वाड्रफनगर में मृतका के पति अनिल के द्वारा पुलिस चौकी में आकर दी गई सूचना पर पुलिस के द्वारा मर्ग कायम कर मामले की विवेचना की गई वहीं शव परीक्षण एवं पंचनामा मौका पंचनामा तहसीलदार वाड्रफनगर मोहम्मद मोइनुद्दीन के उपस्थिति में संपन्न हुआ आत्महत्या घटना के संदर्भ में स्पष्ट पक्ष सामने नहीं आया है वही संबंध में पुलिस चौकी वाड्रफनगर प्रभारी डाकेश्वर सिंह ने बताया कि आत्महत्या से जुड़ा मामला पुलिस चौकी में दर्ज किया गया है मामले की विवेचना की जा रही है प्रथम दृष्टि या हत्या के संबंध में कुछ भी कहना सही नहीं होगा चिकित्सा रिपोर्ट के आधार पर ही यह स्पष्ट होगा कि हत्या है या आत्महत्या पुलिस मामले की जांच कर रही है इस दौरान काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे वहीं परिजनों का रो रो के बुरा हाल हो गया है।
