*मेकाहारा के चिकित्सकों ने स्वास्थ्य मंत्री
टी एस सिंहदेव जी से की मुलाकात, कोविड प्रबंधन से जुड़ी बातों से करवाया अवगत*
रायपुर । : आज स्वास्थ्य मंत्री श्री टी एस सिंहदेव जी ने मेकाहारा के कोविड सेवा में लगे जूनियर्स चिकित्सकों से मुलाकात कर उनसे संवाद किया। इस बैठक में उन्होंने कोविड क्षेत्र में सुरक्षा प्रदान करने, अधोसंरचना विकास और सामाजिक दूरी के लिए कड़े नियम बनाने एवं ऑक्सिमीटर की उपलब्धता समेत अन्य प्रबंधन से जुड़े विषयों से अवगत करवाया। इस बैठक में स्वास्थ्य मंत्री श्री टी एस सिंहदेव जी ने सभी चिकित्सकों को विश्वास दिलाते हुए कहा कि हम कोरोना काल के कठिन दौर में कर रहे हैं, इस समय चिकित्सकों का स्थान वास्तव में भगवान के समान है इसलिए आप अपनी सेवाएं जारी रखें, सरकार चिकित्सकों की मांगों एवं उनके कार्य को सुचारू बनाने के लिए कार्य करेगी।
