मगरलोड एनएसयूआई ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्मण साहू ने की 12वी बोर्ड परीक्षा रद्द कराने की मांग*

*मगरलोड एनएसयूआई ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्मण साहू ने की 12वी बोर्ड परीक्षा रद्द कराने की मांग*

मुकेश कश्यप@मगरलोड :- एनएसयूआई ब्लॉक अध्यक्ष मगरलोड लक्ष्मण साहू का कहना है कि वर्तमान में जिस तरह से कोविड 19 का प्रभाव भयावह रूप में अपना पैर पसार रहा है ,उससे हर वर्ग दहशत में है।आये दिन बढ़ते केस ने सबको सकते में ला दिया है।अतः मेरी प्रदेश सरकार से यही गुजारिश है कि जिस तरह से दसवी की परीक्षा स्थगित की गई ,उसी तरह आगामी 3 मई से होने वाले 12वी बोर्ड परीक्षा को सामान्य स्थिति होने तक छात्रहित में स्थगित की जाए या इसे ऑनलाइन मोड़ पर ही लिया जाए ,क्योंकि विद्याथियो को ऑफलाइन पेपर के लिए मजबूर करके उन्हे मुसीबत में डालना ठीक नही है।