शिशु मंदिर नवापारा में नवीन आचार्य संकल्पना वर्ग का उद्घाटन समारोह आयोजित।
नवापारा राजिम – सरस्वती शिशु मंदिर नवापारा में नवीन आचार्य संकल्पना प्रशिक्षण वर्ग 2024 रायपुर राजिम विभाग का उद्घाटन समारोह पूर्वक किया गया ।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि बद्रीनाथ केसरवानी सरस्वती शिक्षा संस्थान के पूर्व अध्यक्ष वर्तमान रायपुर विभाग प्रभारी, श्रीराम जानकी शिक्षण समिति नवापारा सचिव वीरेंद्र कुमार साहू ,उपाध्यक्ष प्रफुल्ल दुबे, प्रीति अग्रवाल समाज सेवी, जीवन साहू सरपंच प्रतिनिधि डोंगी तराई समाज सेवी, रायपुर विभाग समन्वयक रामकुमार वर्मा प्राचार्य गौरीशंकर निर्मलकर ने मां सरस्वती भारत माता और ओम के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया ।
प्रतिवेदन प्रस्तुत करतें हुए समन्वयक रामकुमार वर्मा ने जानकारी दी _इस प्रशिक्षण वर्ग तेईस विद्यालय के कुल साठ प्रशिक्षार्थी उपस्थित हैं जो की 08 जून शाम से 15 जून 2024 शाम,समापन तक उपस्थित रहेंगे। जिसमे सुबह से विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियां संचालित होंगी वंदना शारिरिक मानसिक बौद्धिक सत्र के माध्यम से नवीन शिक्षक शिक्षिकाओं को विद्यालय के अनुकूल अध्ययन_अध्यापन और अन्य गतिविधियों के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा।

अपने उद्बोधन में प्रफुल्ल दुबे ने कहा की प्रकृति के हर चीज से हम सीख ले सकते है और उसे सदुपयोग करना व्यवहार में लाना भी जरुरी हैं जीवन में अनुशासन का बहुत महत्त्व है विद्या भारती से पढ़कर आज बच्चें विदेशों में भी ज्ञान का प्रचार कर रहे हैं कभी _कभी दुख होता है ये सोचकर सरकारी स्कूल के शिक्षक को जितना वेतन मिलता हैं उतने में शिशु मंदिर के दस शिक्षक समर्पित होकर कार्य करते हैं और उत्कृष्ट परीणाम देने के साथ ही बच्चो का सर्वांगीण विकास करते हैं।अभाव में जीने की कला का नाम प्रशिक्षण हैं।
बद्रीनाथ केसरवानी कहा की_ सबसे पहले ये प्रश्न आता हैं प्रशिक्षण की आवश्यकता क्यों होती हैं ? जैसे हम किसी विषय के बारे में कहते हैं कांसेप्ट क्लियर करना हैं वैसे ही प्रशिक्षण होता हैं हम जिस कार्य के लिए हैं उसके बारे में हम बारीकी से जानकारी प्राप्त करते हैं मन में जो संदेह होता हे उसे दूर करते हैं। विद्या भारती ऐसी संस्था है जो बहुत पहले से विद्यालय प्रारंभ करते ही प्रशिक्षण की योजना लागू किए आज अनेक शिक्षण संस्थान शासकीय स्तर पर भी इसका अनुकरण हो रहा हैं। शिशु मंदिर शिक्षा का उद्देश्य व्यापक हैं जिसमे बालक पालक के साथ ही समाज और पूरे राष्ट्र में हिंदुत्व के भाव भरने और संस्कारक्षम वातावरण के निर्माण के लिए जागरुक किया जाता हैं। यहां देशभक्त सेवाभावी मातृ पितृ भक्त आज्ञाकारी त्याग_तपस्या के गुण और समर्पित नागरिक तैयार किया जाता हैं।

इस अवसर पर समाज सेवी प्रीति अग्रवाल जिनके द्वारा विद्यालय को प्रोजेक्टर भेंट की गई हैं लाल फीता काटकर उनके कर कमलों से प्रोजेक्टर कक्ष का उद्घाटन किया गया।
प्रशिक्षक के रूप में अश्वनी निषाद खरोरा, रूपेश साहू कसेकेरा, उत्तम साहू राजिम, नामदास लहरे प्रधानाचार्य राजिम, मनोज साहू महासमुंद हैं।
आभार प्रदर्शन प्राचार्य गौरी शंकर निर्मलकर ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक नरेश यादव दीपक देवांगन नरेंद्र साहू, सरोज कंसारी, रेणु कुमार निर्मलकर, तामेश्वर साहू नंद कुमार साहू, नारायण पटेल संजय सोनी, वाल्मिकी धीवर परमेश्वर सिन्हा, अन्य कर्मचारी हेमनाथ साहू, लव पटेल, जानकी साहू, आशा सिन्हा का महत्वपूर्ण योगदान रहा।उक्त जानकारी प्रचार प्रसार से सरोज कंसारी ने दी।
