किसानों ने लगाया धोखाधड़ी करने का आरोप।
सुरेन्द्र मिनोचा
मनेंद्रगढ़/एमसीबी :- कोटाडोल आदिम जाति सेवा सहकारी समिति प्रबंधक के विरुद्ध धोखाधड़ी करने की शिकायत को लेकर बुधवार को भारी संख्या में किसान पुलिस थाना कोटाडोल पहुंचे थे। इसी मामले को लेकर किसानों ने गुरुवार को कलेक्टर एमसीबी एवं पुलिस अधीक्षक को शिकायत पत्र सौंप कर समिति प्रबंधक के विरुद्ध जांच कर उचित कार्यवाही करने की मांग की है। पुलिस अधीक्षक एमसीबी एवं कलेक्टर एमसीबी को सौंपे गए शिकायत पत्र में किसानों ने उल्लेख किया है कि आदिम जाति सेवा सहकारी समिति कोटाडोल के प्रबंधक रमाकांत पांडेय द्वारा किसानो के नाम पर के.सी.सी. बनाकर खाद्य बीज एवं नगदी राशि फर्जी तरीके से किसानो के नाम पर निकाल लिया गया हैं, जब किसान धान बेचने गए तब इन लोगो नाम पर लोन था । जबकि हम सब किसानो के द्वारा
लोन नहीं लिया गया है एवं हम सब किसान बैंक गए ही नहीं थे, फिर भी हमारे नाम से फर्जी तरीके से समिति प्रबंधक दवारा किसानो के न पढ़े लिखे होने का फायदा उठाया गया है ।और भी कई किसान है जिनके साथ कई तरह से धोखाधडी किया गया है उनको पता भी नहीं है।
किसानों ने अपने शिकायत पत्र में निवेदन किया है है कि हम गरीब किसानो की राशि जमा करायी जाये एवं दोषी प्रबंधक के ऊपर कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाये |
