पतंजलि योग समिति जिला इकाई द्वारा निशुल्क एक्यूप्रेशर चिकित्सा शिविर का आयोजन।

सुरेन्द्र मिनोचा

मनेद्रगढ़/एमसीबी – एक्यूप्रेशर शरीर के विभिन्न हिस्सों पर दबाव डालने की क्रिया है ,एक्यूप्रेशर मांसपेशियों के तनाव को कम करने ,दर्द से राहत देने और शरीर की ऊर्जा को पुनः एक्टिवेट करने की सहज एवं सरल चिकित्सा पद्धति है।उक्ताशय की जानकारी एक्यूप्रेशर विशेषज्ञ डॉ रीना मलिक ने पतंजलि योग समिति के तत्वाधान में आयोजित निशुल्क एक्यूप्रेशर निदान कैंप के शुभारंभ अवसर पर दी।शरीर की गंभीर बीमारियों से तुरंत राहत के लिए डा रीना मलिक ने 15 मुख्य एक्यूप्रेशर पॉइंट्स की जानकारी देते हुए बताया कि-एक्यूप्रेशर इलाज का एक प्राचीन तरीका है, जिसमें शरीर के अलग-अलग हिस्सों के महत्वपूर्ण बिंदुओं पर दबाव डालकर बीमारियों को ठीक किया जाता है। यह एक पारंपरिक थेरेपी है जो पूरे शरीर को लाभ पहुंचाती है।आम जनमानस के उत्तम स्वास्थ्य के लिए संकल्पित डा रीना मलिक का स्वागत महिला पतंजलि योग समिति की जिला प्रभारी बलवीर कौर एवं वरिष्ठ योग प्रशिक्षक सतीश उपाध्याय ने किया।इस अवसर पर पतंजलि योग समिति के वरिष्ठ संरक्षक ठाकुर प्रसाद केसरी,योग साधक रामसेवक विश्वकर्मा, नवल किशोर तिवारी,कैलाश दुबे, जसवीर सिंह रैना, सुखविंदर सिंह, पिंकी सलूजा , प्रतिभा सालोंमन आदि उपस्थित रहे। पतंजलि योग समिति जिला इकाई के द्वारा तीन दिवसीय निशुल्क एक्यूप्रेशर निदान कैम्प का आयोजन सरस्वती शिशु मंदिर के खेल प्रांगण में प्रतिदिन प्रातः 6बजे से 8 जून तक नियमित संचालित किया जाएगा।पतंजलि योग समिति की जिला प्रभारी बलबीर कौर ने बताया कि एक्यूप्रेशर चिकित्सा शिविर 8 जून तक सरस्वती शिशु मंदिर के योग स्थल में प्रातः 6:00 बजे से डॉ रीना मलिक द्वारा निशुल्क एक्यूप्रेशर चिकित्सा की जायेगी। एक्यूप्रेशर चिकित्सा में पंजीयन के लिए योग समिति के पदाधिकारी से संपर्क किया जा सकता है।