गर्मी में महामाया युवा समिति ने किया छाछ व शरबत का वितरण।

प्रमोद दुबे 

महासमुंद – भीषण गर्मी को देखते हुए मां महामाया युवा समिति के सदस्यों ने नगर के मुख्य चौक-चौराहों बस स्टेंड, वृद्ध आश्रम आदि स्थानों पर शरबत वितरण, शीतल जल, छाछ, केला जूस आदि की व्यवस्था राहगीरों और वृद्धा आश्रम मे रहने वाले लोगों के लिए किया इससे लोगों को काफी राहत मिली। इस बार नवतपा की भीषण गर्मी ने लोगों को काफी परेशान किया ऐसे में मां महामाया युवा समिति के सदस्यों द्वारा किए गा अनुकरणीय प्रयास ने लोगों को काफी राहत पहुंचाई। इस कार्य में युवा नीरज साहू, नरेश नायक, सलीम, जीतू ने अपनी साथियों के साथ लोगों को शीतल जल से राहत देने जुटे रहे।