सियासी नज़र — Dr. Rajendra saxena
( सीपीआई से भाजपा ज्वाइन करने वाली नवप्रवेशी महिला को मिला हैं भाजपा में जिला संयोजक का पद )
किरंदुल — लोह नगरी किरंदुल में बढ़ते गर्मी के तापमान के बीच सियासी तापमान भी कम होने का नाम नहीं ले रहा है । उल्लेखनीय हैं कि लोकसभा में महिला आरक्षण बिल नारी शक्ति अधिनियम के लोकसभा में फेल होने के विरोध में छत्तीसगढ़ राज्य की सबसे अमीर लोह नगरी किरंदुल में किरंदुल भाजपा मंडल महिला मोर्चा के नेतृत्व में किरंदुल नगर के जयस्तंभ चौक में कांग्रेस पार्टी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया था ।परंतु मजेदार बात इस प्रदर्शन में यह दिखी की भाजपा के द्वारा आयोजित कांग्रेस पार्टी के खिलाफ इस प्रदर्शन में शामिल भाजपा नेताओं के भाषणों से ज्यादा उतेजित भाषण और नारेबाजी सीपीआई से भाजपा पार्टी जॉइन करने वाले नवप्रवेशी भाजपा नेताओं की दिखी । गौरतलब है कि जब से सीपीआई के नेताओ ने सीपीआई में जिंदगी बिताने के बाद कुछ महीनों पूर्व ही राष्ट्र की सबसे बड़ी राजनेतिक पार्टी भाजपा को जॉइन किया है ।तब से किरंदुल भाजपा मंडल के नेताओ और किरंदुल भाजपा महिला मंडल के पदाधिकारियों के द्वारा जब से दूसरी पार्टी के नवप्रवेशी नेताओ को तवज्जो दी जा रही है तब से वर्षो पुराने भाजपा कार्यकर्ताओं में भी नाराजगी भाजपा के कई प्रदर्शन में देखी जा सकती हैं । साथ ही उल्लेखनीय यह भी है कि इन कई नवप्रवेशी भाजपा नेताओं को भाजपा पार्टी के नेताओं ने भाजपा के जिला प्रकोष्ठों का संयोजक पद भी दे दिया है ।जिसकी नाराजगी ने किरंदुल के तापमान को और बड़ा दिया है । जिसने किरंदुल की राजनैतिक सियासत के तापमान को 45 डिग्री से पार कर दिया है ।
