“भाजपा की सरकार बनने से वेस्ट बंगाल में डर और हिंसा का माहौल होगा खत्म , नही चलेगा ममता के गुंडों का आतंक : महेश गागड़ा”
बीजापुर – पश्चिम बंगाल सहित तीन राज्यों में भाजपा-एनडीए की जीत पर पूर्व मंत्री व बालीबाल संघ के प्रदेश अध्यक्ष महेश गागड़ा ने हर्ष व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह परिणाम विकास, सुशासन और राष्ट्रवाद की विचारधारा की जीत को दर्शाता है, महेश गागड़ा ने अपने बयान में कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत कार्यकर्ताओं के लंबे संघर्ष और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने इसे लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा और संगठन की मजबूती का प्रतीक बताया।
उन्होंने कहा कि असम में भाजपा की लगातार तीसरी जीत सुशासन, मजबूत संगठन और कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है। साथ ही, शीर्ष नेतृत्व के मार्गदर्शन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति जनता के विश्वास ने इस सफलता में अहम भूमिका निभाई है।पुडुचेरी में भी भाजपा के बेहतर प्रदर्शन पर उन्होंने खुशी जताते हुए कहा कि यह पार्टी की नीतियों और जनसमर्थन का प्रमाण है।
इस अवसर पर बीजापुर विधानसभा क्षेत्र के भैरमगढ़ में महेश गागड़ा ने कार्यकर्ताओं के साथ मिठाई बांटकर जीत का जश्न मनाया और सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
