निखिलकांत ने पानी टैंकर से निःशुल्क जल वितरण का किया शुभारंभ ।

प्रमोद दुबे 

महासमुंद – शहर के विभिन्न वार्डों में जल संकट की स्थिति से निबटने नगर पालिका सभापति निखिलकांत साहू ने स्वयं के व्यय पर पानी टेंकर उपलब्ध कराकर निः शुल्क जल वितरण कार्य का शुभारंभ शनिवार को किया।बता दें कि सभापति श्री साहू को उनके वार्ड सहित शहर के विभिन्न वार्डों के लोगों ने पानी की समस्या से अवगत कराया था। अनेक वार्डों के लोगों ने उनके कार्यालय में आकर बताया था कि नलों की धार पतली है।मुख्य पाइप लाइन से जुड़कर छोटे गलियों में गुजरी पाइप लाइन में तो पानी ही नहीं चढ़ पा रहा। इससे उनके नलों में महज एक या दो बाल्टी पानी ही उन्हें मिल रहा है। – जिससे पेयजल व निस्तारी के लिए – काफी समस्याओं का सामना लोगों – को करना पड़ रहा है। इसके अलावा – कुएं सूख चुके हैं। सार्वजनिक हैंडपंपों से भी पानी नहीं निकल रहा। नपा सभापति श्री साहू उपरोक्त समस्याओं को लेकर गत दिनों मुख्य नगर पालिका अधिकारी टॉमसन रात्रे से चर्चा कर त्वरित समाधान की बात कही थी। भीषण गर्मी में लोगों को जल उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए उन्होंने आज अपने खर्च पर पानी टैंकर के माध्यम से शहरवासियों को जल वितरण कार्य का शुभारंभ किया। श्री साहू ने कहा कि शहर के किसी भी वार्ड में जल संकट हो तो उनसे संपर्क कर सकते हैं। टैंकर के माध्यम से वहां शीघ्र जल पहुंचाया जाएगा। साथ ही प्रतिदिन इस टैंकर से विभिन्न वार्डों में पानी की सप्लाई की जाएगी।