प्रमोद दुबे
महासमुंद – श्याम बालाजी महाविद्यालय में राष्ट्रीय तम्बाखू नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाया गया। इस वर्ष का थीम तंबाकू उद्योग के हस्तक्षेप से बच्चो को बचाना है। इस विषय को ध्यान में रखते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ पी कुदेशिया के निर्देशन, डीपीएम श्रीमती नीलू घृतलहरे के मार्गदर्शन व नोडल अधिकारी एन टी सी पी डॉक्टर छत्रपाल चंद्राकर के सहयोग से 31 मई विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाया गया। जिसके अंतर्गत श्याम बाला जी महाविद्यालय में नशा मुक्ति जागरुकता कार्यशाला एवं चित्रकला प्रतियोगिया का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के आयोजन में श्रीमती मेघा ताम्रकार साइकोलॉजिस्ट, देव कुमार डडसेना; योगा ट्रेनर, अंकिता चंद्राकर प्राचार्य, श्रीमती उमा चौधरी, सहायक प्राध्यापक, निर्मल बंजारे सहायक प्राध्यापक, टोपलाल कुररे; सहायक प्राध्यापक एवं सभी विभाग के विभागाध्यक्ष उपस्थित थे। चित्रकला प्रतियोगिता में कुल 70 विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यशाला में विद्यार्थियों को तम्बाकू सेवन से होने वाले दुष्प्रभाव के प्रति जागरूक किया गया। व जिला तम्बाकू नशा मुक्ति केंद्र के बारे में जानकारी दी गई साथ ही कोटपा एक्ट 2003 की धाराओं के बारे में जानकारी दी गई। तत्पश्चात प्रतियोगिता में भाग लिए सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिया गया एवम प्रथम द्वितीय तृतीय श्रेणी में आए छात्रों को शील्ड बैग व प्रमाण पत्र दिया गया। साथ ही शपथ ग्रहण व एंटी टोबैको मॉनिटर बनाया गया एवम आई ई सी वितरित की गई। प्रतियोगिता में प्रथम राजकुमारी भारती, द्वितीय यूनिका साहू, तृतीय बेदप्रकाश, चतुर्थ रोहित पटेल, पंचम रोहित पटेल, षष्ठ माया दीवान रही। अंत में महाविद्यालय के प्राचार्य ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।
