वापसी में यात्रियों ने मदुरई में मीनाक्षी देवी का किया दर्शन।
प्रमोद दुबे
महासमुंद – रामेश्वरम धाम में चल रहे श्रीमद् भागवत कथा का हवनए पूजनए अनुष्ठान और सवा लाख बाती से महाआरती के बाद विश्राम हुआ। इस दौरान कथा मंडप
जय घोष से गुजित होता रहा। नगर पुरोहित पंण पंकज तिवारी ने व्यास पीठ से भगवान के अवतारों की कथा का बखान किया। जिसका श्रवण लाभ लेने 50 से अधिक तीर्थ यात्री महासमुंद नगर व आसपास से गए थे। हवन अनुष्ठान के बाद कपिला तर्पणए यज्ञांतखान का पुण्य लाभ तीर्थयात्रियों ने लिया। पश्चात सभी तीर्थयात्री रामेश्वरम धाम से घर वापसी के लिए प्रस्थान किए। वापसी में तीर्थ यात्रियों का जत्था मदुई में मीनाक्षी देवी के दर्शन उपरांत अन्य दर्शनीय स्थलों का भ्रमण के लिए रवाना हुआ।

सभी तीर्थ यात्री तीन या चार जून को नगर पहुंचेंगे। भागवत कथा आयोजन समिति के मूलचंद लड्डा, राजेश नायक, दिलीप जैन, देवेंद्र चंद्राकर ने बताया कि आचार्य पंकज तिवारी के सानिध्य में पूजन विधान कमलेश चौबे, दिनेश चौबे, सूर्यप्रकाश चौबे, रिकेश दुबे चिराग धर दीवान, शंकर दुबे ने पूर्ण कराया। वहीं तीर्थ यात्रियों में प्रमुख रूप से शंकर पांडे, इंद्राणी पांडे, मनोजकांत साहू, सीतादेवी साहू, हेमंत चंद्राकर, तारा चंद्राकर, मारकडे चंद्राकर, विजय चंद्राकर, विपिन चंद्राकर, दुर्गेश चंद्राकर, जूली चंद्राकर, अणुरेंद्रधर दीवान, सुनीता दीवान, शीला पांडे, विमला, कुमारी साहू, रश्मि, सीमा लड्झ, पुष्पलता अग्रवाल रमा आदि मौजूद रहे।
