बढ़ती गर्मी में बढी मटको की मांग।

प्रमोद दुबे 

 महासमुंद – भीषण गर्मी में लोगों को राहत पहुंचाने के लिए लाल मटकी की मांग बढी। बताया जाता है कि यहां के मटको का पानी फ्रिज जैसा ठंडा रहता है। इन दोनों मटकी खरीदने वालों की संख्या बढ़ गई है। गुरुवार को बाजार में मटका मिट्टी के बर्तन बेचने आए कुमार परिवारों ने हमारे प्रतिनिधि प्रमोद दुबे को बताया कि मटकी लेने बाहर के बहुत से ग्राहक बाजार पहुंचे हैं दूसरे दिन भी मटकी की अच्छी बिक्री हुई इलेक्ट्रॉनिक फ्रिज का चलन होने के बावजूद मटका का उपयोग करने वालों की कमी नहीं है।