प्रमोद दुबे
महासमुंद – औद्योगिक विकास केंद्र बिरकोनी में सोमवार की सुबह तुलसी फॉस्फेट कंपनी में फेब्रिकेशन में जुटे एक श्रमिक की करीब 80 फीट ऊँचाई से गिरने के कारण मौके पर ही मृत्यु हो गई। कोटवार के आने से पहले ही प्रबंधन से जुड़े लोगों ने उसे जिला अस्पताल पहुँचाया। लेकिन पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी। मिली जानकारी के अनुसार गौतम यादव पिता जागेश्वर यादव उम्र 19 वर्ष वार्ड नंबर. 9 बंगलापारा तुमगांव रसायनिक खाद बनाने वाली तुलसी फॉस्फेट कंपनी में सोमवार की सुबह फेब्रिकेशन का काम कर रहा था। और लोग भी अपने काम पर जुटे थे। करीब 9 बजे 80 फीट की ऊँचाई पर प्रोफाइल शीट लगाते समय गौतम जमीन पर आ गिरा। उसके गिरते ही आसपास से लोग मौके पर पहुँचे। बताया गया है कि मौके पर उसकी मौत हो गयी थी। प्रबंधन के लोगों ने उसे जिला अस्पताल पहुँचाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
