2 लाख के गांजा समेत मप्र के तीन युवक गिरफ्तार।

प्रमोद दुबे 

महासमुंद :- रेहटीखोल अंतरराज्जीय चेक पोस्ट पर बस का इंतजार कर रहे तीन व्यक्तियों को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर पकड़ा। पूछताछ पर गोलमोल जवाब देने लगे जब उनसे कड़ाई से पूछताछ की गई तो सोनपुर ओडिशा से गांजा लाकर छत्तरपुर म.प्र ले जाना बताया।

आरोपियों के कब्जे से 3 बैग में खाखी रंग से टेपिंग किया हुआ 14 कि.ग्र नमीयुक्त अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला। आरोपी 20 वर्षीय यादवेंद्र सिंह पिता ब्रसभान यादव, 19 वर्षीय सचिन पिता रज्जू यादव व 21 वर्षीय छोटू यादव पिता राम प्रकाश यादव के खिलाफ सिंघोड़ा थाना क्षेत्र में नारकोटिक्स एक्ट 20 बी की कार्रवाई की गई है। सभी आरोपी म.प्र के छत्तरपुर जिला के अंतर्गत आने वाले किशननगर थाना के बंदीपुर निवासी है। पकड़े गए गांजा की कीमत 2 लाख 10 हजार रुपए बताई गई है।