4 जून को जुमला साबित होगा भाजपा के 400 पार का नारा ।
प्रमोद दुबे
महासमुंद :- पूर्व संसदीय सचिव विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का 400 पार का नारा 4 जून को जुमला साबित होने वाला है। भाजपा 200 का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाएगी। इस बार बीजेपी के नारे को जुमला साबित करने की बारी जनता की है और जनता ने बदलाव का मन बना लिया है। चुनाव घोषित होने से पहले ओवर कॉन्फिडेंस में भाजपा ने 400 पार का नारा दिया था लेकिन, चुनाव में जनता का रुख देखकर भाजपा नेताओं का आत्मविश्वास भी डोलने लगा और वे भी इस नारे को बोलना छोड़ गए है। श्री चंद्राकर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित भाजपा के तमाम बड़े नेता राहुल गांधी व प्रियंका गांधी के धुआंधार प्रचार से परेशान हो गए हैं, सवालों के जवाब दे नहीं दे रहे हैं। कांग्रेस के मेनिफेस्टो के सामने भाजपा के दावे फ्केि पड़ने लगे हैं। राहुल गांधी ने कश्मीर से कन्याकुमारी तक 4 हजार किमी पैदल यात्रा कर जनता के सुझावों को ध्यान में रखकर घोषणा पत्र तैयार किया। श्री चंद्राकर ने कहा कि 100 दिन में काला धन लाकर सबको न 15.15 लाख बांटने वाले प्रधानमंत्री मोदी ने 10 साल के कार्यकाल में 15 रूपए तक जनता के खाते में नहीं डाले। हर साल 2 करोड़ युवाओं को रोजगार देने का वादा था जो केवल जुमला साबित हुआ। पिछले 4 साल से पेट्रोल 100 पार है, डीजल 80रु से अधिक है। रसोई गैस के दाम 2014 से पहले 400 के आसपास था जो आज 1100 रूपए है। इन सवालों पर मोदी व भाजपा के नेता भागते हैं।
