तेंदूपत्ता से भरी पिक- अप जलकर खाक।

प्रमोद दुबे 

महासमुंद – पटेवा थाना क्षेत्र में तेंदूपत्ता से भरी पिकअप में आग लग गई। अचानक लगी आग के बाद चालक ने वाहन से कूदकर जान बचाई। वहीं पिकअप पूरी तरह जलकर खाक हो गई। पटेवा थाना प्रभारी ने बताया कि रविवार दोपहर गुड़ेलाभाठा ढेलवा डोंगरी रास्ते पर अमरैय्या के पास तेंदूपत्ता भरी पिकअप बिजली तार के संपर्क में आ गई। शॉर्ट सर्किट होने से पिकअप में आग लग गई। बाद चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तब तक पिकअप जलकर खाक हो गई थी। उन्होंने बताया कि शाम तक मामले को लेकर थाने में कोई शिकायत नहीं की गई।