किरण बघेल ने जीता स्वर्ण पदक।

प्रमोद दुबे 

बागबाहरा – छत्तीसगढ़ राज्य वेटलिफ्टिंग संघ द्वारा 26/05/24 रविवार को एक दिवसीय अस्मिता खेलो इंडिया विमेंस लीग वेटलिफ्टिंग टूर्नामेंट का आयोजन पचपेड़ी नाका स्थित कर्मा फिटनेस रायपुर मे आयोजित किया गया । इस प्रतियोगिता में महासमुंद जिला के बागबाहरा शहर की महिला खिलाड़ी ,किरण बघेल (वर्तमान में जिम टाउन फिटनेस बागबाहरा में अभ्यासरत है) ने 55 किलोग्राम वजन वर्ग में हिस्सा लिया तथा 12 खिलाड़ियों के समूह मे प्रथम रहते हुए स्वर्ण पदक हासिल करने में सफल रही । इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित हो किरण 10 जुलाई 2024 से 14 जुलाई 2024 तक भुवनेश्वर (उड़ीसा) में आयोजित राष्ट्रीय अस्मिता खेलो इंडिया विमेंस लीग में दमखम दिखाती नज़र आएंगी । किरण ने अपने इस सफलता का श्रेय अपने पति एवं वेटलिफ्टिंग कोच सुमीत बघेल व 7 वर्षीय बेटी प्रिन्सी तथा परिवार को दिया । किरण की इस सफलता के लिए ससुर जुगराज बघेल, महासमुंद वेटलिफ्टिंग संघ एवं जिम के साथियो ने बधाई दी ।