बंद मकान में मिली 6 माह पुरानी लाश, हत्या कर लाश को आंगन में दफनाने से पहले बनाया ममी।

प्रमोद दुबे 

महासमुंद – शहर के लालवानी गली स्थित एक मकान के आंगन में छः माह पहले हत्याकर सड़ा दी गई लाश को पुलिस ने बरामद कर लिया है। मामले में पुलिस आगे की जानकारी का खुलासा आज मंगलवार को करेंगी। लेकिन, मामला प्रेम प्रसंग का होने तथा अपुष्ट जानकारी के अनुसार एक महिला और एक पुरुष के शामिल होने की बात सामने आ रही है।सोमवार देर शाम लालवानी गली स्थित एक मकान में पुलिस ने दबिश दी। साथ पुहंचे स्वीपरों और क्राईम दल से लोगों को अंदाजा हो गया कि मामला कुछ तो संदेहास्पद है। पुलिस ने दरवाजा तोड़ा और भीतर पहुंचकर चिन्हांकित स्थान पर खुदाई शुरू की। तकरीबन 2 घंटे चली खुदाई के बाद 5 फीट नीचे एक बोरे में दबी हुई लाश मिली जो तकरीबन 6 माह पहले हत्याकर गड़ाई गई थी। मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान बिरकोनी निवासी यूपेश चंद्राकर उर्फ गोलू के तौर पर की गई है। मौके पर मौजूद परिजनों ने लाश की शिनाख्त कर ली है। साथ ही यह बात भी स्पष्ट है कि हत्यारे की निशानदेही पर ही पुलिस इतने परफेक्ट स्थान पर पहुंची है। है। बता दें कि यूपेश 8 दिसंबर से लापता हुआ था जिसकी गुमशुदगी कोतवाली थाना में 10 दिसंबर दर्ज हुई थी। जिसके बाद से पुलिस छानबीन में लगी हुई थी। सभी पहलुओं पर तफ्तीश करते हुए पुलिस आरोपियों तक पहुंचने में सफल हुई। आरोपियों के संदर्भ में खुलासा पुलिस द्वारा आज मंगलवार को किए जाने की बात कही गई है। फिलहाल, लाश कर पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

लाश को बना दिया था ममी    

हत्यारे द्वारा लाश को पूरी तरह से ममी में तब्दील कर दिया गया था। लाश को झिल्ली में बांधकर गांजा की तर्ज पर टेप लगाकर माझ गया था ताकि बदबू बाहर ना निकले। लाश आंगन में तकरीबन 5 फीट गड्ढा खोदकर गड़ाई गई थी। और टेप और झिल्ली के तकरीबन 3 लेयर पाए गए। लाश पूरी तरह सड़ी नहीं थी इस लिए खोदकर निकाले जाने के दौरान पूरी टीम को काफी दुर्गन्ध का सामना करना पड़ा।

आज होगा पूरे मामले का खुलासा

मौके पर मौजदू पुलिस अफसर अजय शंकर त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी पकड़ा गया है। हत्यारे ने दृश्यम फिल्म का सीन क्रिएट करने का प्रयास किया था।पूरे मामले का खुलासा आज मंगलवार को पुलिस आरोपियों के साथ करेंगी। फिलहाल मामले में और कई पहलुओं में पूछताछ जारी है।