भूपेन्द्र सिन्हा छुरा
छुरा-शिक्षा सत्र 2024–25 हेतु स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेज़ी माध्यम विद्यालय छुरा में कक्षा पहली, चौथी एवं आठवीं में प्रवेश के लिए लॉटरी के माध्यम से छात्र छात्राओं का चयन किया गया। उक्त प्रक्रिया को सुचारू रुप से संपन्न कराने हेतु विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं की एक टीम गठित की गई थी | जिसमें पूरी प्रक्रिया का संचालन हेतु व्याख्याता बिनेश कुमार डनसेना के द्वारा किया गया, लॉटरी बॉक्स की जिम्मेदारी व्याख्याता दिवस कुमार यादव, श्वेता सेतु एक्का, शिक्षिका राजेश्वरी वर्मा के द्वारा संभाली गई एवं चयनित विद्यार्थियों के नाम लिखने की जिम्मेदारी व्याख्याता भोजराज साहू, रिया कुटारे, प्रयोगशाला सहायक देवेश कुमार चंद्राकर के द्वारा संभाली गई |

कक्षा पहली में प्रवेश हेतु 50 रिक्त सीट के विरुद्ध 105 ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए थे जिसमें सत्यापन के उपरांत 4 आवेदन अपात्र एव 8 आवेदन निरस्त हुए तथा लॉटरी हेतु कुल 93 आवेदन पात्र हुए जिसमे से 50 छात्र- छात्राओं का चयन किया गया। उसी प्रकार कक्षा चौथी में प्रवेश हेतु 01 रिक्त सीट के विरुद्ध 12 ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए थे जिसमें से 6 आवेदन अपात्र पाए गए तथा लॉटरी हेतु 6 आवेदन पात्र हुए जिसमें से 1 विद्यार्थी का चयन किया गया तथा कक्षा आठवीं हेतु 02 रिक्त सीट के विरुद्ध 6 ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए थे जिसमें 1 आवेदन अपात्र हुआ तथा 5 आवेदन पात्र हुए जिसमें से 2 विद्यार्थियों का चयन हुआ|

कक्षा पहली में प्रवेश हेतु रिक्त सीटों की संख्या 50 थी जिसमें बी. पी. एल. एवम् आर्थिक रूप से कमज़ोर वर्ग से 25 प्रतिशत के आधार पर 13, बालिका वर्ग से 50 प्रतिशत के आधार पर 25 एवं सामान्य वर्ग से 25 प्रतिशत के आधार पर 12 छात्र-छात्राओं का चयन किया गया | इसी तरह कक्षा चौथीं में प्रवेश हेतु रिक्त सीट की संख्या 1 थी जिसका चयन सामान्य वर्ग से किया गया तथा कक्षा आठवीं में रिक्त सीटों की संख्या 2 थी जिनका चयन रोस्टर के अनुसार 1 विद्यार्थी बालिका वर्ग से तथा एक सामान्य वर्ग से चयन किया गया |
चयनित छात्र छात्राओं को 20 मई 2024 के पूर्व आवश्यक दस्तावेजों के साथ विद्यालय में उपस्थित होकर प्रवेश लेना होगा 20 मई तक यदि कोई छात्र छात्रा प्रवेश नहीं लेते हैं अथवा प्रवेश लेना नहीं चाहते हैं तो उन रिक्त सीटों को आरक्षण के अनुसार संबंधित कोटे के वेटिंग लिस्ट से भरा जाएगा |

लॉटरी के इस मौके पर श्रीमती सतरूपा साहू तहसीलदार छुरा, लाल सिंह मरकाम सी. एम. ओ. नगर पंचायत छुरा, के. एल. मतावले विकासखंड शिक्षा अधिकारी छुरा, एन. सी. साहू प्राचार्य सेजेस हिंदी माध्यम छुरा, समस्त पालक गण एवम् संस्था के प्राचार्य प्रदीप कुमार मिश्रा, माध्यमिक प्रधान पाठक एम. एल. साहू, प्राथमिक प्रधान पाठक एच. एल. कुर्रे तथा संस्था के समस्त शिक्षक शिक्षिका एवं कर्मचारी उपस्थित रहे |
