श्रमिकों के लिए रायपुर में श्रम सुविधा केन्द्र प्रारंभ गरियाबंद जिले के लिए मोबाईल नम्बर 9399319940 एवं 7987509797 में संपर्क कर सकते हैं

श्रमिकों के लिए रायपुर में श्रम सुविधा केन्द्र प्रारंभ
गरियाबंद जिले के लिए मोबाईल नम्बर 9399319940 एवं 7987509797 में संपर्क कर सकते हैं

  • गरियाबंद / राज्य में कोरोना वायरस (कोविड-19) के बढ़ते संक्रमण के कारण  इसमें उत्पन्न विषम परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए, प्रदेश के भीतर कार्यरत श्रमिक अथवा अन्य राज्यों में रोजगार हेतु प्रवास पर गए श्रमिक अथवा अपने जिले से अन्य जिलों पर रोजगार हेतु प्रवास पर जाने वाले श्रमिक, या उन्हें वर्तमान कार्यस्थल पर कोई समस्या हो, या रेल अथवा बस के माध्यम से छत्तीसगढ़ में वापसी पश्चात गृह नगर जाने में अथवा कोविड-19, कोरोना वायरस से संबंधी कोई समस्या हो तो ऐसे समस्या को श्रम विभाग के श्रम सुविधा केन्द्र से परामर्श एवं आवश्यकता अनुसार सहायोग करने के लिए 11 अप्रैल 2021 से छत्तीगसढ़ श्रम कल्याण मण्डल, शान्ति नगर रायपुर में प्रारंभ किया जा रहा है। इस श्रमिक सुविधा केन्द्र में वर्तमान में मोबाईल नंबर 91098-49992, दुरभाष नंबर -0771-2443809 के माध्यम से श्रमिक के कॉल सुने जाऐंगे एवं इन श्रमिकों की मदद की जायेगी। यह सुविधा श्रमिको हेतु 24ग्7 होगी।
    गरियाबंद जिला में भी श्रम विभाग द्वारा हेल्पलाईन नम्बर जारी किया गया है। श्रम  पदाधिकारी श्री डी.एन. पात्र ने बताया कि जिले में मोबाईल नम्बर 9399313940 एवं मोबाईल नम्बर 7987509797 के माध्यम से श्रमिकों के काॅल सुने जायेंगे तथा श्रमिकों की यथासंभव मदद की जायेगी।