गरियाबंद की नई सीएमएचओ किडनी पीडित गांव सुपेबेडा का दौरा किया।

गरियाबंद :-   गरियाबंद की नई सीएमएचओ गार्गी यदु ने आज किडनी पीडितो के गांव सुपेबेडा का दौरा किया,अफसर ने पहले देवभोग सीएचसी पहुंच व्यवस्था का जायजा लिया फिर सुपेबेड़ा पहुंच निर्माणाधीन अस्पताल भवन के निर्माण में हो रहे विलंब को लेकर नाराजगी जाहिर किया।

फिर वे पीड़ितो से रूबरू हुए,पैरोटेनियल डायलिसिस करा रहे प्रेम जय क्षेत्र पाल के घर जाकर उनका हाल जान,डायलिसिस के लिए जरूरी कीट का पैकेट भी सौंपा पीड़ित परिवार ने कहा की कई बार दवा के लिए बाहर खरीदने के साथ साथ लंबा इंतजार करना भी पड़ता है।

दौरे के बाद महिला अफसर ने सारी व्यवस्था दुरुस्त करने जल्द ही हायर अस्पताल के साथ अनुबंध करने की बात कही ताकि पीड़ितो का बेहतर से खयाल रखा जा सके।आपको बता दे कि इस गांव में अब भी 40 लोग बिमार है,वही 2005 से अब तक 141 किडनी रोगी जान गंवा चुके है।अफसर के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने राहत महसूस किया है।