के.रि.पु.बल नागरिक सहायता का मुख्य स्तम्भ।

सुकमा :- केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल न केवल शांति व सुरक्षा बल्कि देश के नागरिकों में विकास का संदेश देने तथा विश्वास बहाली का भाव जगाने का प्रमुख स्तम्भ है। दिनांक 28 जनवरी 2023 को ए और एफ 229 बटालियन केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल को सूरज सिलगेर पोस्ट, सिलगेर जोकि जिला सुकमा, छत्तीसगढ़ के अत्यधिक संवेदनशील क्षेत्र में तैनात किया गया था। तैनाती के बाद 229 बटालियन ने जरुरतमंद नागरिकों को सामान वितरण करना, मेडिकल कैम्प लगाना एवं सामाजिक कार्य कर जनता की मददगार साबित होती रही है।

इसी क्रम में दिनांक 05 अप्रैल 2024 को श्री चंदम बॉबी सिंह, कमाण्डेंट-229 की अध्यक्षता में तथा श्री निशांत शर्मा (सहा0 कमा०), श्री प्रकाश चन्द रॉय (सहा0कमा०), डॉ शरथ एम. (चिकित्सा अधिकारी) व स्थानीय जन प्रतिनिधि सरपंच पटेल कोर्सा माडा की उपस्थिति में सिविक एक्शन प्रोग्राम का आयोजन किया गया जिसमें गांव सिलगेर, बेद्रे और तिमापुरम आदि के ग्रामीणों की मुफ्त चिकित्सा जांच की गई तथा ग्रामीणों को दवाईयां वितरित की गई। इसके साथ ही जरुरतमंद तथा विभिन्न बीमारियों से ग्रस्त ग्रामीणों के लिए चिकित्सा शिविर का भी आयोजन किया गया। जिसके दौरान लोगों को विभिन्न प्रकार की दवाइयां वितरित की गई। इस सिविक एक्शन अभियान के दौरान गांव पटेलपारा, सिलगेर के सभी ग्रामीणों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। डॉ शरथ एम., चिकित्सा अधिकारी 229 वाहिनी द्वारा जरुरतमंद लोगों की जाँचकर इलाज के साथ-साथ दवाइयाँ भी वितरित की गयी। इस आयोजन में उपस्थित सभी ग्रामीणों के लिए जलपान की भी व्यवस्था की गई थी।

229 वाहिनी की ए व एफ/229 समवाय सिलगेर कैम्प में नक्सल विरोधी अभियानों के साथ- साथ आम जनता के संवैधानिक अधिकारों एवं जीवन यापन को सुगम बनाने हेतु दिन रात कार्य कर रही है।